फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers will now be able to sell up to 33 quintals of paddy per acre in Haryana

हरियाणा में किसानों के लिए अच्छी खबर, अब प्रति एकड़ 33 क्विंटल तक धान बेच सकेंगे

Wed, 30 Sep 2020 01:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 30 Sep 2020 01:39 AM IST
सार

  • हरियाणा सरकार ने धान खरीद में 25 क्विंटल की कैप को हटाया
  • सीएम का सख्त आदेश, धान खरीद होते ही उठान का काम शुरू हो

विज्ञापन
Farmers will now be able to sell up to 33 quintals of paddy per acre in Haryana
हरियाणा में धान की खरीद शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने धान खरीद की प्रति एकड़ निर्धारित 25 क्विंटल की सीमा को बढ़ाकर 30 क्विंटल कर दिया है। साथ में यदि कोई किसान मंडी में 10 प्रतिशत अतिरिक्त धान लेकर आता है। तो उसे भी खरीदा जाएगा। यानी 30 क्विंटल से भी अधिक 33 क्विंटल प्रति एकड़ तक किसान का धान खरीदा जाएगा।

विज्ञापन


इस फैसले के साथ ही सरकार ने फसल खरीद के दौरान प्रति एकड़ धान की 25 क्विंटल की कैप को हटा दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को खरीफ फसल की खरीद का जायजा लेने के लिए संबंधित अधिकारियों की बैठक की। मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में धान की निर्धारित प्रति एकड़ खरीद को 25 क्विंटल से बढ़ाकर 30 क्विंटल कर दी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर खरीद एजेंसियों को सख्त आदेश दिए कि जहां पर धान की खरीद हो चुकी है, वहां कल से ही तुरंत उठान करवाया जाए।उन्होंने कहा कि सीमांत किसानों के बारे में ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर पंजीकरण पांच अक्तूबर से शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी स्तर पर कल से ही मंडी सचिव व आढ़ती, अपने स्तर पर 25 प्रतिशत किसानों को बुला सकेंगे। सीएम ने कहा कि किसानों को खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार से कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। वहीं, उन्होंने बाजरा, मक्का, मूंग एवं कपास की खरीद की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed