{"_id":"655e0bcb02276f5a28025304","slug":"farmers-will-march-to-punjab-cm-residence-and-raj-bhavan-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली पर संग्राम: संयुक्त किसान मोर्चा ने किया बड़ा एलान, सीएम आवास और राजभवन तक मार्च करेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली पर संग्राम: संयुक्त किसान मोर्चा ने किया बड़ा एलान, सीएम आवास और राजभवन तक मार्च करेंगे किसान
Wed, 22 Nov 2023 07:44 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 22 Nov 2023 07:44 PM IST
सार
किसान यूनियन के प्रदेश प्रधान रुलदू सिंह मानसा ने पत्रकारों को बताया कि किसानों की लंबे समय से लंबित प्रमुख मांगों और धान की पराली जलाने के मामले में किसानों पर दर्ज केस और जमीनों के रिकॉर्ड में रेड एंट्री के खिलाफ चंडीगढ़ में तीन दिवसीय धरना देने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में 26 से 28 नवंबर तक धरना लगाने की तैयारी कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने एक दिन मुख्यमंत्री आवास और एक दिन राजभवन मार्च करने का फैसला किया है। मोर्चा में शामिल किसान संगठनों ने इस संबंध में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता बूटा सिंह बुर्जगिल, हरिंदर सिंह लखोवाल और जोगिंदर सिंह उग्राहां ने की। इस दौरान तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन
बैठक के बाद मोर्चे के प्रमुख नेता व पंजाब किसान यूनियन के प्रदेश प्रधान रुलदू सिंह मानसा ने पत्रकारों को बताया कि किसानों की लंबे समय से लंबित प्रमुख मांगों और धान की पराली जलाने के मामले में किसानों पर दर्ज केस और जमीनों के रिकॉर्ड में रेड एंट्री के खिलाफ चंडीगढ़ में तीन दिवसीय धरना देने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुख्य मांगों में किसानों की कर्ज माफी, एमएसपी की कानूनी गारंटी, पंजाब में बाढ़ और ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा शामिल है। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि एक दिन मुख्यमंत्री आवास और दूसरे दिन राज्यपाल कार्यालय तक मार्च किया जाएगा।
विज्ञापन