{"_id":"619ea38130c096121618f5a0","slug":"farmers-travel-to-delhi-1000-tractor-trolleys-will-participate-in-protest-from-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Kisan March: पंजाब से शामिल होंगी 1000 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, आज बॉर्डर पर जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Kisan March: पंजाब से शामिल होंगी 1000 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, आज बॉर्डर पर जमावड़ा
Thu, 25 Nov 2021 09:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 25 Nov 2021 09:00 AM IST
सार
संयुक्त किसान मोर्चा 26 नवंबर को कर चुका है दिल्ली कूच की घोषणा। कृषि कानून वापस होने के बाद अब एमएसपी पर गारंटी की हो रही मांग।
विज्ञापन
Delhi Kisan March: फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृषि कानूनों के वापस होने के बाद अब एमएसपी पर गारंटी सहित अन्य मांगों को लेकर किसानों की दिल्ली कूच की तैयारी शुरू हो गई है। इसमें पंजाब के किसान भी तैयारी कर रहे हैं। सूबे से 26 नवंबर को होने वाले दिल्ली कूच में 1000 से अधिक ट्रैक्टर ट्रालियां कूच में शामिल होंगी। वीरवार को कूच में शामिल सभी किसान दिल्ली की सीमाओं पर एकत्र होंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को केंद्र के तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी। इसके बाद सबको लग रहा था कि किसान आंदोलन समाप्त हो जाएगा और दिल्ली की सीमाएं खाली हो जाएंगी। अनुमान के विपरीत अभी भी किसान अन्य मांगों को लेकर धरने पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा ने भी एमएसपी और अन्य मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रखने का एलान कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 नवंबर को किसान दिल्ली कूच की तैयारी में जुटे हुए हैं। पंजाब से भी हजारों किसान कूच में शामिल हो रहे हैं। पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग 1000 किसान ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
इन मांगों पर चर्चा चाहते हैं किसान
कृषि कानूनों के बाद किसान अब एमएसपी की गारंटी चाहते हैं। इसके अलावा संसद में बिजली शोध बिल रद्द किए जाने की मांग किसान कर रहे हैं। किसान नेता स्वर्ण सिंह ने बताया कि प्रदूषण एक्ट से किसानों को बाहर रखते हुए अभी तक दर्ज किसानों पर मुकदमों को वापस लिया जाना चाहिए।