फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers took part cut from the enclosure heifer

किसान के बाड़े से बछड़ी को काटकर ले गए अंग

Sat, 20 Sep 2014 12:30 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 20 Sep 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। गांव बालापुर कलावड़ में फिर एक बछड़ी की टांग और पेट से कोख निकाल कर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


गांव बालापुर कलावड़ के किसान सुखबीर सैनी के बाड़े से कुछ शरारती तत्त्व एक गाय की बछड़ी की टांग और पेट से कोख निकालकर ले गए।

सुखबीर ने बताया कि वह रात में पशुओं को बांधकर गया था। वह तथा उसकी पत्नी रात 12 बजे तक घर की छत पर मिट्टी डालते रहे। तब तक बछड़ी ठीक थी।

जब वह सुबह चार बजे उठा और बाडे़ में आया तो गाय की बछड़ी कटी पड़ी थी तथा उसकी एक टांग भी गायब थी। सूचना मिलते ही गांव के काफी लोग पहुंच गए।

ग्रामीणों ने बछड़ी की हालत देखकर रोष जताया। बता दें कि 15 सितंबर को भी इसी तरह कुछ असामाजिक तत्व किसान गुरनाम सिंह की गाय की बछड़ी का एक कान व कोख निकालकर ले गए थे।


गांव में हो रही इस तरह की वारदातों से दहशत है। अब ग्रामीणों ने पहरा लगाकर आरोपियों को पकड़ने की निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने बछड़ी की ऐसी हालत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस बारे में कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यह किसी तांत्रिक का कार्य भी हो सकता है।
विज्ञापन


अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज :थाना प्रबंधक
थाना प्रबंधक दिनेश चौहान ने बताया कि बालापुर से सुखबीर सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच का जिम्मा एसआई रामविलास को सौंपा है।

उन्होंने कहा कि गाय की बछड़ी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सही पता पोस्टमार्टम की रिपार्ट के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed