फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers staged a sit in at the gate of the rest house in Sirsa

Sirsa News: किसानों ने दिया धरना, बिजली मंत्री खुद मिलने पहुंचे, कहा- मैं आपके बीच का ही हूं

Wed, 12 Oct 2022 05:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Oct 2022 05:09 PM IST
सार

बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि मैं आपके बीच का ही हूं और किसान का ही बेटा हूं। कोई भी किसान या ग्रामीण कभी भी उनको फोन कर अपनी समस्या बता सकता है और उनके आवास व खुले दरबार में पहुंचकर समस्या सुना सकता है।

विज्ञापन
Farmers staged a sit in at the gate of the rest house in Sirsa
किसानों के धरने पर पहुंचे बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिरसा में फसलों के मुआवजे, बीमा क्लेम, बिजली, ट्यूबवेल कनेक्शन समेत अन्य समस्याओं को लेकर बिजली मंत्री के खुले दरबार में किसानों ने जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने रेस्ट हाउस के गेट को बंद कर दिया। किसान बिजली मंत्री रणजीत सिंह से मिलने की जिद्द पर अड़ गए और रेस्ट हाउस के गेट पर ही धरना दे दिया। करीब एक घंटा धरना देने के बाद बिजली मंत्री किसानों से मिलने पहुंचे। वहीं उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और जल्द ही समस्या का हल करवाने का आश्वासन दिया। बिजली मंत्री ने कहा कि मैं आपके बीच का ही हूं और सिरसा में ही रहता हूं। किसान कभी भी उन से मिलने घर व कार्यालय पर आ सकते है। इसके बाद उनकी समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा ।

विज्ञापन


बुधवार को बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने बरनाला रोड स्थित रेस्ट हाउस में खुला दरबार लगाया और लोगों की समस्याएं सुनीं। ऐसे में भारतीय किसान एकता ने शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में एकत्र होकर लघु सचिवालय का घेराव करने का कार्यक्रम आयोजित किया। बिजली मंत्री के खुले दरबार का आयोजन होने की सूचना मिलने के बाद किसान रोष प्रदर्शन करते रेस्ट हाउस के बाहर पहुंच गए। यहां पर पहले से ही पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


 किसानों के रेस्ट हाउस में पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मुख्य गेट बंद कर दिया और बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सभी किसान बीकेई के अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख की अगुवाई में गेट पर ही धरना दे दिया। ऐसे में सिविल लाइन थाना प्रभारी रामनिवास व पुलिस जवानों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान नहीं माने और सभी ने एक साथ मिलकर बिजली मंत्री को समस्या सुनाने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी साधूराम भी मौके पर पहुंचे और पांच-पांच किसानों को खुले दरबार में जाने की अपील की लेकिन किसान नहीं माने और धरने पर बैठे रहे। हालांकि इस दौरान किसानों और पुलिस कर्मचारियों के बीच कहासुनी भी हो गई। ऐसे में डीएसपी ने किसानों की समस्याओं और उनके धरना देने की सूचना बिजली मंत्री रणजीत सिंह को दी। करीब एक घंटे बाद बिजली मंत्री खुद किसानों से मिलने पहुंचे। करीब 15 मिनट तक बिजली मंत्री ने किसानों की समस्याएं सुनीं और हल करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान लघु सचिवालय में उपायुक्त से मिलने पहुंचे।

बिजली मंत्री ने खुद पढ़ी किसानों की मांगें, उनका समाधान भी बताया
धरने पर बैठे किसानों से मिलने पहुंचे बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने पहले किसानों का मांग पत्र लिया और इसके बाद उनकी सभी मांगों को पढ़ा। बिजली मंत्री ने मांगों को पढ़ने के साथ ही उनका समाधान भी बताया। इस दौरान किसानों ने खेतों में सिंचाई के लिए पानी, ट्यूबवेल के लिए मोटर, बिजली बिल बढ़े होने, बिजली की सप्लाई कम आने, सड़कों के बीच में खड़े बिजली के पोल हटवाने, तारों को ऊंचा करवाने समेत अन्य समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की। बिजली मंत्री ने पराली प्रबंधन को लेकर भी नई योजना तैयार किए जाने की भी जानकारी दी और जल्द ही उसे लागू करने का आश्वासन भी दिया। पराली जलाने के मामलों में नोटिस जारी होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इस संबंध में उपायुक्त से भी बातचीत किए जाने का आश्वासन दिया ।

मंत्री बोले- मैं आपके बीच का ही हूं, कभी भी बता सकते है समस्या, करवाया जाएगा हल
बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि मैं आपके बीच का ही हूं और किसान का ही बेटा हूं। कोई भी किसान या ग्रामीण कभी भी उनको फोन कर अपनी समस्या बता सकता है और उनके आवास व खुले दरबार में पहुंचकर समस्या सुना सकता है। जिसका मौके पर ही समाधान करवाया जाएगा। इसके लिए उन्हें मुर्दाबाद और धरना देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि वह सिरसा में ही रहते है। कोई भी समस्या हो वह उनसे सीधा मिलकर उसका समाधान करवा सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed