फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers Protest Update Mahapanchayat today at Khanauri border, Jagjit Singh Dallewal will give message

Farmers Protest: खनौरी में आज महापंचायत... अनशन पर बैठे डल्लेवाल देंगे संदेश; आ सकते हैं 2 लाख किसान

Sat, 04 Jan 2025 01:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/पटियाला/जींद।
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/पटियाला/जींद। Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 04 Jan 2025 01:45 AM IST
सार

खनौरी में किसानों की शनिवार को बड़ी किसान महापंचायत होगी। इसमें पंजाब और हरियाणा समेत दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में किसान जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में पहुंचेंगे। 39 दिन से आमरण अनशन कर रहे डल्लेवाल महापंचायत में किसानों को संदेश देंगे।

विज्ञापन
Farmers Protest Update Mahapanchayat today at Khanauri border, Jagjit Singh Dallewal will give message
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा-पंजाब के बाॅर्डर शंभू व खनौरी में बैठे किसानों की सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित कमेटी के साथ शुक्रवार को बैठक नहीं हो पाई। किसान संगठनों के सदस्यों के बैठक में आने से मना करने पर इसे पहले स्थगित किया गया, लेकिन बाद में रद्द कर दिया गया। कमेटी ने भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां को चार जनवरी को बैठक के लिए आमंत्रित किया। अब उगराहा से जुड़े किसानों ने भी इनकार कर दिया।

विज्ञापन

बैठक में शामिल नहीं होने पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई कमेटी से बातचीत के लिए हम लोग नहीं जाएंगे। यह पहले ही साफ किया जा चुका है कि यह मामला अदालतों का नहीं है। हमारी मांग केंद्र सरकार से है। केंद्र सरकार हमसे बातचीत करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, खनौरी में किसानों की शनिवार को बड़ी किसान महापंचायत होगी। इसमें पंजाब और हरियाणा समेत दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में किसान जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में पहुंचेंगे। 39 दिन से आमरण अनशन कर रहे डल्लेवाल महापंचायत में किसानों को संदेश देंगे। महापंचायत से एक दिन पहले उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से खनौरी पहुंचने की अपील की है। कहा, मेरा सबसे निवेदन है कि मैं चार जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर आप सबको देखना चाहता हूं। गाैरतलब है कि शीर्ष कोर्ट की तरफ से गठित कमेटी इस मामले में अपनी एक अंतरिम रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सौंप चुकी है। अंतिम रिपोर्ट दाखिल करना अभी बाकी है।

विज्ञापन

दो लाख किसानों के जुटने का दावा
किसान नेताओं अभिमन्यु कोहाड़ व काका सिंह कोटड़ा ने बताया कि जहां मोर्चे की पहली ट्रॉली (पंजाब की तरफ से) एवं आखिरी ट्राॅली (हरियाणा की तरफ से) है, वहां पर स्टेज बनाया जा रहा है। उसी स्टेज से डल्लेवाल किसानों को संबोधित करेंगे। दावा किया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होने वाली इस महापंचायत में देशभर से करीब 2 लाख किसान मोर्चे पर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि डल्लेवाल या दोनों मोर्चों की तरफ से कोई भी पीआईएल सुप्रीम कोर्ट में दाखिल नहीं की गई। वहीं, डॉक्टरों ने बताया कि डल्लेवाल जब भी पैरों पर खड़े होने का प्रयास करते हैं तो उनका बीपी कम हो जाता है। उन्हें मंच पर ले जाते समय सारे मेडिकल एहतियात बरते जाएंगे।

डल्लेवाल का इलाज कराने से फिर इनकार, मेडिकल टीमें तैनात
पंजाब सरकार के निर्देश पर शुक्रवार को एसएसपी डॉ. नानक सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने डल्लेवाल से मुलाकात की। उनसे उचित इलाज कराने की अपील की, लेकिन सरकार की इस अपील को किसान नेता व उनके साथियों ने सिरे से ठुकरा दिया। डॉक्टरों ने डल्लेवाल की जांच की और उनके ब्लड सैंपल भी लिए गए।

कैंसर की दवाएं नहीं खा पाने से हो रही डल्लेवाल को परेशानी
डल्लेवाल कैंसर के मरीज हैं। भूखा रहने के कारण वह अपनी दवाएं भी नहीं ले पा रहे हैं, जिस वजह से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। लिवर व किडनी के टेस्ट लगातार खराब आ रहे हैं। अगर डल्लेवाल जल्द अनशन समाप्त भी करते हैं, तो वह कभी भी रिकवर नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed