फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers protest: Shiromani Akali Dal march from Punjab to Chandigarh today

शिरोमणि अकाली दल का किसान मार्च आज, दावा- 40 हजार वाहनों से दो लाख लोग करेंगे चंडीगढ़ कूच

Thu, 01 Oct 2020 12:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Oct 2020 12:14 AM IST
सार

  • शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर और शिअद के वरिष्ठ नेता करेंगे मार्च का नेतृत्व
  • चंडीगढ़ पहुंचकर राजभवन में राज्यपाल से करेंगे मुलाकात, कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रपति को संबोधित सौंपेंगे ज्ञापन

विज्ञापन
Farmers protest: Shiromani Akali Dal march from Punjab to Chandigarh today
हरसिमरत कौर बादल, सुखबीर सिंह बादल। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में शिअद किसान मार्च के रूप में चंडीगढ़ कूच करेगा। इसमें शिअद कार्यकर्ता, किसान संगठन और सूबे के दो लाख लोग शामिल होने का शिअद ने दावा किया है। यह लोग 40 हजार वाहनों से अलग-अलग किसान मार्च में शामिल होंगे। तीनों तख्तों से शिअद का यह किसान मार्च सूबे के कई जिलों में होते हुए चंडीगढ़ कूच करेगा। इसमें शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर और शिअद के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल श्री अकाल तख्त साहिब, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल तख्त श्री दमदमा साहिब और प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा श्री आनंदपुर साहिब से किसान मार्च का नेतृत्व करेंगे। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि पहला किसान मार्च श्री अकाल तख्त साहिब से चंडीगढ़ में समाप्त होने से पहले जालंधर, फगवाड़ा, नवांशहर,  रोपड़, कुराली, मुल्लांपुर होते हुए आगे बढ़ेगा। 
विज्ञापन


उन्होने बताया कि मार्च तलवंडी साबो से मोड़रामपुरा, तपा, बरनाला, संगरूर, भवानीगढ़, पटियाला, राजपुरा, एयरपोर्टलाईट, जीरकपुर, चंडीगढ़ तक जाएगा। दूसरा मार्च, जिसका नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर करेंगी, वह तख्त श्री दमदमा साहिब से सुबह 8 बजे प्रारंभ होगा। तीसरे कूच का नेतृत्व कर रहे शिअद के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा तख्त श्री आनंदपुर साहिब से निकलेगा। जो दोपहर एक बजे रोपड़ में शिअद प्रधान के किसान मोर्चे से मिलेगा। इसके बाद तीनों मोर्चा चंडीगढ़ की ओर कूच करेंगे। जहां से राज्यपाल से मिलेंगे और कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर को सौंपेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहाली के दशहरा ग्राउंड का कार्यक्रम रद्द
दो लाख की संख्या बल के साथ चंडीगढ़ कूच के बाद मोहाली के दशहरा ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम शिअद ने रद्द कर दिया है। शिअद प्रवक्ता ने बताया कि किसान मार्च के बाद समय नहीं होने के कारण यह कार्यक्रम रद्द किया गया है।


राहुल का ट्रैक्टर रैली में भाग लेना सस्ता पब्लिसिटी स्टंट: शिअद
शिअद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पंजाब के किसानों को यह बताने को कहा कि उन्होंने एपीएमसी एक्ट को समाप्त करने का समर्थन क्यों किया था, जब यह संसद में मंजूर करने के लिए पेश किया गया था। शिअद प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस सभी मोर्चों पर विफल रहने के बाद और यहां तक कि 2017 में स्टेट एपीएमसी एक्ट में संशोधन करके किसानों को धोखा देने के बाद अब सस्ते प्रचार में लिप्त होकर किसानों की सहानुभूति हासिल करने की कोशिश कर रही है। पंजाब में एक ट्रैक्टर रैली पर राहुल गांधी के शामिल होने को शिअद ने कांग्रेस का सस्ता पब्लिसिटी स्टंट बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed