फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers Protest: Punjab authorities object to Haryana use of drone inside its territory at Shambhu Border

Kisan Andolan: शंभू बॉर्डर के अपने हिस्से में ड्रोन के इस्तेमाल से पंजाब नाराज, हरियाणा से कहा-न भेजें

Wed, 14 Feb 2024 11:20 AM IST
निवेदिता वर्मा पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 14 Feb 2024 11:20 AM IST
सार

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और ऋण माफी पर कानून सहित अपनी मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए 'दिल्ली चलो' आंदोलन का आह्वान किया गया था। किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले दागे थे।

विज्ञापन
Farmers Protest: Punjab authorities object to Haryana use of drone inside its territory at Shambhu Border
शंभू बॉर्डर पर बवाल - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब ने शंभू बॉर्डर पर अपने क्षेत्र में आंदोलनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने के लिए हरियाणा द्वारा ड्रोन के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है। पटियाला के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) शौकत अहमद पर्रे ने अंबाला के डिप्टी कमिश्नर को पत्र लिखकर कहा है कि वे अंबाला के पास शंभू सीमा पर पंजाब के क्षेत्र के अंदर अपने ड्रोन न भेजें।

विज्ञापन


किसानों ने दावा किया कि जब वे पंजाब क्षेत्र के अंदर खड़े थे तो मानव रहित हवाई वाहन ने उन पर कई आंसू गैस के कनस्तर गिराए। पर्रे ने कहा कि मैंने अंबाला डीसी को हमारे क्षेत्र के अंदर ड्रोन नहीं भेजने के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने इस बारे में अंबाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी बता दिया है। अंबाला अधिकारियों के साथ मामला उठाने के बाद, उन्होंने अब सीमा पर ड्रोन की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन

  
आंसू गैस के गोले गिराने के लिए ड्रोन के इस्तेमाल को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अपनी तरह की पहली कार्रवाई बताया गया। मंगलवार को, किसानों की राज्यों के बीच दो सीमा बिंदुओं पर हरियाणा पुलिस के साथ झड़प हुई थी, उन्हें आंसू गैस और पानी की बौछारों का सामना करना पड़ा था क्योंकि उन्होंने दिल्ली में अपने विरोध मार्च को रोकने वाले बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंभू सीमा पर, हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों ने बैरिकेड तोड़ने का प्रयास करने पर किसानों पर कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे थे। हरियाणा पुलिस ने कहा कि जब पुलिस कर्मियों पर पथराव किया गया तो स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed