फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers protest in front of minister Aman Arora residence in Sunam

Punjab: मंत्री अमन अरोड़ा के आवास के सामने किसानों का धरना, नशे के खिलाफ खोल मोर्चा, सरकार को घेरा

Tue, 10 Oct 2023 04:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Oct 2023 04:21 PM IST
सार

जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि नशे को लेकर यूनियन ने राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया है। सरकार नशे के बढ़ते रुझान पर लगाम नहीं कस रही है। नशे का दुष्प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। सत्ता में आने से पहले आप ने बड़े वादे किए थे, मगर अब खोखले साबित हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Farmers protest in front of minister Aman Arora residence in Sunam
किसानों को संबोधित करते जोगिंदर सिंह उगराहां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सुनाम में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने नशे के विरोध में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के आवास के सामने धरना दिया। इस धरने में भारी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। धरने को भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां, जिला महासचिव दरबारा सिंह, ब्लाक अध्यक्ष जसवंत सिंह तोलावाल, महिला प्रतिनिधि जसवीर कौर ने संबोधित किया। 

विज्ञापन


जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि नशे को लेकर यूनियन ने राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया है। सरकार नशे के बढ़ते रुझान पर लगाम नहीं कस रही है। नशे का दुष्प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। सत्ता में आने से पहले आप ने बड़े वादे किए थे, मगर अब खोखले साबित हो रहे हैं। 
विज्ञापन


जसवीर कौर ने कहा कि शहीद भगत सिंह की झूठी सौगंध खाकर पंजाबियों से धोखा किया गया है। पंजाब की जवानी नशे की दलदल में फंस कर बर्बाद हो रही है। सरकार कुंभकर्ण की नींद में है। इस विरोध प्रदर्शन को प्रदेश उपाध्यक्ष जनक सिंह भुटाल कलां, बहाल सिंह ढींडसा, जसवंत सिंह तोलावाल, बहादुर सिंह भुटाल खुर्द, रिंकू मूनक और अजैब सिंह जखेपल ने भी संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed