फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers' protest continues on railway tracks, 133 trains affected, 56 had to be cancelled.

Kisan Andolan: रेलवे ट्रैक पर किसानों का धरना जारी, 133 ट्रेनें प्रभावित, 56 को करना पड़ा रद्द

Fri, 19 Apr 2024 01:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला/फिरोजपुर/पटियाला/हिसार
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला/फिरोजपुर/पटियाला/हिसार Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 01:20 AM IST
सार

रेलवे ट्रैक की निगरानी हो रही है। रेलवे स्टेशनों पर भी सादी वर्दी में सुरक्षा कर्मचारी तैनात किए गए हैं। हरियाणा-पंजाब के बॉर्डर शंभू में रेल ट्रैक पर पंजाब के किसानों का धरना जारी है।

विज्ञापन
Farmers' protest continues on railway tracks, 133 trains affected, 56 had to be cancelled.
धरने पर किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के किसान अंबाला-लुधियाना रेल सेक्शन पर डटे हैं। रेलवे ट्रैक की निगरानी हो रही है। रेलवे स्टेशनों पर भी सादी वर्दी में सुरक्षा कर्मचारी तैनात किए गए हैं। हरियाणा-पंजाब के बॉर्डर शंभू में रेल ट्रैक पर पंजाब के किसानों का धरना जारी है। इससे लगातार दूसरे दिन फिरोजपुर मंडल, अंबाला मंडल व बीकानेर मंडल की ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। तीनों मंडल की कुल 133 ट्रेनें प्रभावित हुईं। 56 ट्रेनों को तो रद करना पड़ा। वहीं, 15 को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया और 62 को रूट डायवर्ट करके चलाया गया। इससे पहले, बुधवार को भी 81 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ था। वीरवार को इनकी संख्या 130 पार कर गई।

विज्ञापन


रेल ट्रैक जाम होने के चलते तीन राज्यों हरियाणा, पंजाब और जेएंडके जाने वाली ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। वीरवार को पंजाब व जेएंडके जाने वाली कुछ ट्रेनें वाया चंडीगढ़ भी भेजी गईं।
विज्ञापन


उधर, संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन के कारण आरपीएफ व जीआरपी भी पूरी सतर्कता बरत रहा है। रेलवे ट्रैक के किनारे गश्त बढ़ा दी गई है और पंजाब के साथ लगती रेलवे लाइन की भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रेलवे स्टेशनों पर भी सादी वर्दी में सुरक्षा कर्मचारी तैनात किए गए हैं। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि यात्रियों की परेशानी को देखते हुए दो अतिरिक्त रिफंड काउंटर बनाए गए हैं जोकि 24 घंटे कार्यरत हैं।

किसानों की चेतावनी-और तेज करेंगे आंदोलन, डीआईजी मनाने पहुंचे
किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि जब तक नवदीप सिंह व बाकी दो किसानों अनीश खटकड़ और गुरकीरत सिंह को रिहा नहीं किया जाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बोले, इन तीनों को गलत केस में फंसाया गया है। गिरफ्तारी के विरोध में अनीश खटकड़ जेल में मरणव्रत पर हैं, लेकिन केंद्र व हरियाणा टस से मस नहीं हुई है। वीरवार को पटियाला रेंज के डीआईजी और एसएसपी से किसान जत्थेबंदियों की बैठक हुई है, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाने के चलते ट्रैक जाम रहा।
 
अंबाला मंडल : 21 ट्रेनें रद्द करनी पड़ी
04501 हरिद्वार-ऊना हिमाचल व 15211 जनसेवा को अंबाला, 12903 को निजामुद्दीन, 14661 को दिल्ली, 12715 सचखंड एक्सप्रेस को अंबाला, 14735 व 14526 को बठिंडा रेलवे स्टेशन पर रद्द किया गया। कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते रद्द करके उसी रेलवे स्टेशन से पुन: चलाया गया। 12904 को निजामुद्दीन से, 14662 को दिल्ली से, 12716 को अंबाला से, 14736 को बठिंडा से, 14525 को बठिंडा से, 15212 जनसेवा को अंबाला से, 14815 को अंबाला से और ट्रेन नंबर 04502 ऊना हिमाचल-हरिद्वार एक्सप्रेस को अंबाला से पुन: संचालित किया गया।

फिरोजपुर मंडल : 12 मेल ट्रेनों समेत 29 रद्द और 28 के रूट बदले
बारह मेल (एक्सप्रेस) ट्रेनें रद्द की गई हैं। इनमें अमृतसर-चंडीगढ़ (12032), नई दिल्ली-अमृतसर (12029), पुरानी दिल्ली-फाजिल्का (14507), नई दिल्ली-अमृतसर (12459), जम्मूतवी-कानपुर (12470), कटरा-नई दिल्ली (22478), पुरानी दिल्ली-जालंधर (14681), पुरानी दिल्ली-कटरा (14033), नई दिल्ली-अमृतसर (12013), अमृतसर-नई दिल्ली (12014), अमृतसर-नई दिल्ली (12498) व हिसार-अमृतसर (14653) शामिल है। 17 पैसेंजर ट्रेनें रद्द की गई हैं, जबकि 28 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।


बीकानेर मंडल : छह ट्रेनें रद्द, चार आज भी रद्द रहेंगी
ट्रेन संख्या 04574 लुधियाना-भिवानी, 04571 भिवानी-धुरी पैसेंजर, 04576 लुधियाना-हिसार पैसेंजर, 04575 हिसार-लुधियाना पैसेंजर, 04744 लुधियाना-चूरू व 04746 लुधियाना-हिसार रद्द रहीं। शुक्रवार को 04572 धुरी-सिरसा पैसेंजर, 04573 सिरसा-लुधियाना पैसेंजर, 04745 चूरू-लुधियाना व 14653 हिसार-अमृतसर रद्द रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed