{"_id":"5fe597ca1320a83a4a383880","slug":"farmers-protest-against-visit-of-haryana-agriculture-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में कृषि मंत्री के विरोध में डटे किसान, पुलिस छावनी में बदली सिवानी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में कृषि मंत्री के विरोध में डटे किसान, पुलिस छावनी में बदली सिवानी मंडी
Fri, 25 Dec 2020 01:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिवानी मंडी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिवानी मंडी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
सिवानी में कृषि मंत्री जेपी दलाल के दौरे का विरोध करते किसान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सिवानी में शुक्रवार को कृषि मंत्री जेपी दलाल को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रैली के सिलसिले में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने आना था। इससे पहले ही उनके विरोध में किसानों ने सिवानी में तोशाम मोड़ पर एक सभा की।
विज्ञापन
इसके बाद किसानों ने कृषि मंत्री का पुतला तैयार किया और काले झंडों के साथ तोशाम मोड़ से गुजरे। पुलिस प्रशासन ने गुरेरा मोड़ पर बैरिकेड लगाकर किसानों को रोक लिया। इस पर भड़के किसानों का कहना था कि नेशनल हाईवे नहीं रोकने के कोर्ट के आदेश हैं, ऐसे में क्या पुलिस के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। प्रशासन उन्हें क्यों रोक रहा है।
विज्ञापन
वहीं कृषि मंत्री की आमद और किसानों के प्रदर्शन के कारण सिवानी के तोशाम रोड, गुरेरा मोड़, पुराना बस स्टैंड और कोर्ट रोड को पूरी तरह छावनी में तब्दील किया गया है। शहर के बीचों बीच जाम के कारण आमजन और दुकानदार भी परेशान नजर आए। मुख्यमंत्री की रैली की तैयारियों के सिलसिले में कृषि मंत्री जेपी दलाल आज कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने वाले हैं और वे अभी तक सिवानी नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन