फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers protest across the country against rising fuel price today

देशभर में किसानों का प्रदर्शन आज: ईंधन की बढ़ती कीमतों का करेंगे विरोध, सद्भावना मिशन शुरू करने का भी एलान

Thu, 08 Jul 2021 03:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Jul 2021 03:13 AM IST
सार

ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ किसानों ने दो जुलाई को बैठक कर विरोध प्रदर्शन का एलान किया था। गुरुवार यानि आज पूरे देश में किसान प्रदर्शन करेंगे। पिछले सात महीने से किसान दिल्ली की सीमाओं पर केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
Farmers protest across the country against rising fuel price today
देशभर में आज किसान करेंगे प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ईंधन की बढ़ती कीमत के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान गुरुवार को देशभर में प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे तक किया जाएगा। किसान अपने स्कूटर, बाइक, ट्रैक्टर, कार, बस, ट्रक व खाली गैस सिलिंडर के साथ विरोध के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने अपील करते हुए कहा है कि इस प्रदर्शन के दौरान सड़कों को जाम न किया जाए, बल्कि सड़क के एक तरफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाए। 

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य बलबीर सिंह राजेवाल, युद्धवीर सिंह, जगजीत सिंह दल्लेवाल, योगेंद्र यादव, अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि यह एक ऐसा मुद्दा है, जो समाज के हर वर्ग को प्रभावित करता है और मोर्चा की अपील है कि किसान, मजदूर, युवा, छात्र, महिलाएं, कर्मचारी, दुकानदार, ट्रांसपोर्टर, व्यापारी समेत अन्य सभी इन विरोध प्रदर्शनों का हिस्सा बनें।
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा इस विरोध प्रदर्शन से ईंधनों की कीमत आधी करने की मांग करेगा। उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने सिंघु बॉर्डर से सद्भावना मिशन शुरू करने की योजना बनाई है। किसान आंदोलन कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह में गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार को चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा तो हर रविवार को विश्वस्तरीय हृदय रोग विशेषज्ञों द्वारा हृदय रोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह तब तक चलेगा, जब तक किसान आंदोलन चलेगा और यह सभी के लिए मुफ्त सेवा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed