फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers postponed proposed andolan on the appeal of Sukhjinder Singh Randhawa

30 दिन की मोहलत: डिप्टी सीएम रंधावा की अपील पर किसानों का बड़ा फैसला, प्रस्तावित आंदोलन स्थगित किया

Fri, 01 Oct 2021 02:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Oct 2021 02:15 AM IST
सार

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की अपील काम कर गई। किसानों ने अपना प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन 30 अक्तूबर तक स्थगित कर दिया है। हालांकि किसानों ने 20 अक्तूबर के बाद अगली रणनीति बनाने की भी बात कही है। 

विज्ञापन
Farmers postponed proposed andolan on the appeal of Sukhjinder Singh Randhawa
किसान आंदोलन की फाइल फोटो। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की अपील पर किसानों ने अपना प्रस्तावित आंदोलन एक महीने के लिए स्थगित कर दिया है। उपमुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा के साथ मिलकर बुधवार को किसानों से विस्तृत विचार-विमर्श किया था। बातचीत के दौरान उन्होंने किसानों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब: आम आदमी पार्टी सिद्धू को शामिल करेगी या नहीं, दिग्गज नेता ने किया स्पष्ट, राजनीतिक गलियारों में चर्चा खूब
विज्ञापन


किसानों ने उपमुख्यमंत्री की अपील को मानते हुए अपना प्रस्तावित आंदोलन 30 अक्तूबर तक इस शर्त पर स्थगित कर दिया है कि उक्त तारीख से पहले उनकी मुख्यमंत्री के साथ समीक्षा बैठक करवाई जाए। रंधावा ने कहा कि बहुत मामले तो कल की मीटिंग में ही मौके पर हल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने साथ ही भरोसा दिलाया कि कुछ लंबित मुद्दे जो तकनीकी या कागजी कार्यवाही के कारण रुके थे, को जल्द ही हल कर लिया जाएगा और मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात भी जल्द से जल्द करवाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने पंजाब में 28 सितंबर से बंद का आह्वान दिया गया था। इसके बाद उपमुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने बुधवार कमेटी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी।

अमृतसर में किसानों ने खत्म किया धरना
उधर, अमृतसर में डीसी दफ्तर के बाहर तीन दिन से धरने पर बैठे किसानों ने गुरुवार शाम धरना हटा लिया। डीसी गुरप्रीत सिंह खैहरा और आईजी बार्डर रेंज एसपीएस परमार किसानों के मंच पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने जिला प्रबंधकीय परिसर में कृषि कानूनों के खिलाफ धरना दे रहे किसानों की बैठक उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ करवाने का भरोसा दिया। जिसके बाद किसान नेताओं ने अपना रेल रोको आंदोलन वापस लेते हुए धरना हटा लिया।


यह भी पढ़ें- Amit Shah Captain Amarinder Meeting: पंजाब में मास्टरस्ट्रोक खेलने की तैयारी, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी समेत दर्जनों नेता अमरिंदर के संपर्क में

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर व बाबा गुरबचन सिंह चब्बा ने बताया कि डीसी व आइजी बार्डर रेंज ने चंडीगढ़ में उच्चाधिकारियों के साथ बात कर उपमुख्यमंत्री के साथ बैठक करवाने का भरोसा दिया। दोनों अधिकारियों ने किसानों के मंच से कहा कि वे अपना रेल रोको आंदोलन वापस ले लें। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने किसानों से यह अपील की है। जिसके बाद किसानों ने रेल रोको आंदोलन वापस लेने के साथ ही डीसी आफिस के सामने से अपना धरना भी हटा लिया। किसान नेताओं ने कहा कि 20 अक्तूबर के बाद प्रदेश कोर कमेटी की बैठक कर अगले संघर्ष की रूप रेखा तैयार करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed