{"_id":"65cd46f45432ace9ea05ce87","slug":"farmers-on-the-road-rise-in-prices-of-vegetables-chandigarh-news-c-16-sml1026-352651-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सड़क पर किसान, सब्जियों के दामों में उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सड़क पर किसान, सब्जियों के दामों में उछाल
विज्ञापन
चंडीगढ़। किसान आंदोलन के कारण सेक्टर- 26 की मंडी में सब्जियों की आवक भी प्रभावित होने लगी है। स्थिति यह है कि समय पर सब्जियां न पहुंचने से दाम में तेजी आने लगी है। तीन दिन पहले तक सब्जियों के जो भाव थे उसमें डेढ़ गुना की बढ़ोतरी हो गई है। इससे लोग परेशान हैं। वहीं मंडी के आढ़तियों का कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो दो दिनों में सारा माल खत्म हो जाएगा फिर मनमाना दाम वसूला जाएगा। सेक्टर-26 मंडी के सब्जी एवं फल आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बृजमोहन का कहना है कि आंदोलन के कारण आपूर्ति लगभग बंद होने की कगार पर आ गई है। अन्य शहरों से जो माल 4 से 5 घंटे में मंडी में पहुंच जाते थे उसे आने में 18 से 20 घंटे लग रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो दो दिनों में मंडी से फल और सब्जी गायब हो जाएगी। सब्जी के आढ़ती दीपक धवन ने बताया कि ज्यादातर सब्जी दिल्ली के रास्ते आती है। मौजूदा समय में रास्ता बंद होने के कारण किसी तरह इक्का दुक्का ट्रक ही मंडी पहुंच पा रहा है। रूट डायवर्जन के कारण माल ढुलाई चार गुना महंगा हो गया है।
गृहिणिया बोलीं- कभी आंदोलन तो कभी मौसम... किचन का बजट कर रही खराब
किसान आंदोलन से सब्जियों के बढ़े दाम को लेकर महिलाएं काफी परेशान हैं। सेक्टर-19 निवासी जया सिंह का कहना है कि किसी न किसी कारण से किचन का बजट हर महीने बिगड़ रहा है। कभी आंदोलन तो कभी मौसम और कभी फसल की बर्बादी किचन के बजट को खराब कर रही है। वहीं, सेक्टर- 34 निवासी आशा शर्मा का कहना है कि जब कभी महंगाई से थोड़ी राहत मिलती है तो कुछ दिनों बाद ही किसी न किसी कारण से सब्जी फल या अनाज के दाम में तेजी आ जाती है। आम जनता परेशान हो रही है।
इस तरह बढ़े रेट
सब्जी तीन दिन पहले रेट थोक/फुटकर मौजूदा रेट थोक/फुटकर
टमाटर 35/45 40/ 70
नींबू 60/80 120/190
शिमला मिर्च 50/70 60/120
हरी मिर्च 30/50 40/ 80
बैंगन 20/35 30/50
भिंडी 50/70 60/ 120
अदरक 80/110 90/150
प्याज 14/20 18/30
आलू 6/8 10/15