फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers of Punjab will start protest with Anna Hazare in chandigarh

एलानः अन्ना हजारे के साथ आंदोलन शुरू करेंगे पंजाब के किसान, कई मांगों को लेकर होगा संघर्ष

Sat, 19 Jan 2019 09:18 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 19 Jan 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers of Punjab will start protest with Anna Hazare in chandigarh
अन्ना हजारे - फोटो : फाइल फोटो

अन्ना हजारे के साथ पंजाब के किसान एक बार फिर तीस जनवरी से आंदोलन शुरू करेंगे। अन्ना अपने गांव रालेगण सिद्धी स्थित मंदिर में आमरण अनशन पर बैठेंगे। तो चंडीगढ़ में भारतीय किसान यूनियन (सिद्धूपुर) के प्रधान जगजीत सिंह लल्लेवाल मरणव्रत शुरू करेंगे। जगजीत सिंह और किसान नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि अन्ना के साथ राष्ट्रीय किसान महासंघ आंदोलन शुरू करेगा। जिससे देश भर में 182 किसान संगठन जुड़े हैं। 

विज्ञापन


इस आंदोलन में पंजाब से लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसायटी, माझा और दोआबा की संघर्ष कमेटियां और भाकियू-दोआबा शामिल होंगे। तीस जनवरी से सेक्टर 25 में किसान धरना शुरू करेंगे और जगजीत सिंह मरणव्रत पर बैठेंगे। इसी तरह सभी राज्यों की राजधानी में आंदोलन शुरू होगा। उन्होंने बताया कि पिछले साल 29 मार्च को दिल्ली में आंदोलन कर रहे अन्ना को केंद्र सरकार ने लिखित आश्वासन दिया था। 
विज्ञापन


जिसमें स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने, पांच हजार प्रतिमाह पेंशन और लोकपाल का भरोसा दिया गया था। लेकिन कुछ भी लागू नहीं किया। अन्ना ने दो अक्तूबर से आंदोलन शुरू करना था, हमने बताया कि तब किसान धान की कटाई में व्यस्त होंगे, तो तारीख तीस जनवरी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की मांग है कि सरकार या तो स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करे या सुप्रीम कोर्ट में चल रहे केस में लागू करने की बात लिख कर दे। फल, सब्जी, दूध को भी स्वामीनाथन रिपोर्ट के दायरे में लाकर मंडीकरण का प्रबंध किया जाए। छोटे किसानों को न्यूनतम आय की गारंटी, पांच हजार प्रतिमाह पेंशन और लोकपाल की नियुक्ति की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed