Kisan Andolan: गुरुद्वारा रकाब गंज में किसान संगठनों की बैठक कल, छह दिसंबर को करेंगे दिल्ली कूच
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 6 दिसंबर को शंभू बॉर्डर से किसान एकजुट होकर दिल्ली की ओर पैदल मार्च करेंगे। पंधेर ने कहा कि वह इस बार पैदल ही दिल्ली की ओर कूच करेंगे। इस दौरान किसान ट्रैक्टर और ट्राली लेकर आगे नहीं बढ़ेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के शंभू व खनौरी बाॅर्डर पर किसान आंदोलन के वीरवार को 284 दिन पूरे हो गए। इस मौके पर शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने एलान किया कि शुक्रवार को दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा की ओर से सांझी बैठक की जाएगी। इसके बाद बाद दोपहर साढ़े तीन बजे दोनों जत्थेबंदियों की ओर से प्रेस क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली में प्रेसवार्ता करके आंदोलन के आगे के ब्लू प्रिंट का एलान किया जाएगा।
पंधेर ने कहा कि 26 नवंबर को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठेंगे। इसके बाद छह दिसंबर को शंभू बॉर्डर से किसानों का जत्था पैदल मार्च करता हुआ दिल्ली के लिए कूच करेगा। इसके अलावा बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन को मजबूत करने व अन्य संघर्ष के कार्यक्रमों का एलान शुक्रवार को दिल्ली में बैठक करके किया जाएगा।
#WATCH | At the Shambhu border, farmer leader Sarwan Singh Pandher says, "Tomorrow we will hold a meeting at Gurdwara Rakab Ganj Sahib in Delhi...We will keep a blueprint also. On December 6 we will be marching towards Delhi from the Shambhu Morcha..."
विज्ञापन विज्ञापन
(Source: Self-made) pic.twitter.com/QOkQjIUEHB
— ANI (@ANI) November 21, 2024