फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers in Ludhiana's burn wheat straw

लुधियाना में खुलेआम जलाए जा रहे गेहूं के अवशेष, प्रदेश सरकार ने भी नहीं लगाई रोक

Wed, 22 May 2019 12:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 May 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers in Ludhiana's burn wheat straw
जलाए जा रहे गेहूं के अवशेष - फोटो : अमर उजाला

धान की पराली को आग लगाने पर सरकार पूरी तरह से लगाम नहीं कस पाई थी कि अब गेहूं की नाड़ को जलने लगाने का सिलसिला शुरू हो गया। गेहूं की कटाई के बाद अब खेतों में बची नाड़ को किसान बड़ी मात्रा में आग के हवाले कर रहे है। इससे आस-पास के एरिया में वायु प्रदूषण फैल रहा है। वही शहरी एरिया भी अब धुएं की चपेट में आना शुरू हो गए है। 

विज्ञापन


वायु प्रदूषण को रोकने के लिए अभी तक प्रदेश सरकार की तरफ से कोई रोक नहीं लगाई गई है। इसलिए किसान धड़ल्ले के साथ खेतों में आग लगा रहे है। पंजाब में गेहूं की फसल की कटाई के लिए कंबाइन मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। कंबाइन मशीन से गेहूं की बालियों की कटाई हो जाती है। इसके बाद खेत में बचने वाली नाड़ से तूड़ी बनाने के लिए अलग मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसके बावजूद भी खेत में चार से पांच इंच नाड़ बाकी बच गई है। इसे हटाने के लिए कोई रास्ता किसानों के पास नहीं है। ऐसे में किसान ने आग को अपना हथियार बना लिया है। खेतों में नाड़ को आग लगाकर सीधे नष्ट किया जा रहा है। इससे वातावरण में तो जहर घुल रहा है, वही जमीन के पौष्टिक तत्व भी खत्म हो रहे है। मंगलवार को मुल्लापुर दाखा, सुधार, जगरावां सहित ज्यादातर ग्रामीण एरिया में एक साथ नाड़ जलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed