{"_id":"6527f6b930d041e32001016b","slug":"farmers-fined-more-than-rs-7-lakh-for-burning-stubble-in-amritsar-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: किसानों पर भारी पड़ रहा पराली जलाना, 293 पर लगा सात लाख 57 हजार रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: किसानों पर भारी पड़ रहा पराली जलाना, 293 पर लगा सात लाख 57 हजार रुपये का जुर्माना
Thu, 12 Oct 2023 07:13 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 12 Oct 2023 07:13 PM IST
सार
अमृतसर के डीसी अमित तलवार ने कहा कि अब तक हमारी टीमों को सेटेलाइट से 568 स्थानों पर पराली जलाने की सूचना मिली है। इनमें से 455 स्थानों का विभिन्न अधिकारियों ने दौरा किया।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विस्तार
अमृतसर में धान की पराली जलाना किसानों को भारी पड़ रहा है। प्रशासन ने 293 मामलों में किसानों पर सात लाख 57 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। सरकार ने पराली जलाने से रोकने के लिए तैनात की गई टीमों और नोडल अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
स्पष्ट किया है कि जुर्माना के साथ आरोपियों के रेवेन्यू रिकॉर्ड में रेड एंट्री की जाएगी। डीसी अमित तलवार ने कहा कि अब तक हमारी टीमों को सेटेलाइट से 568 स्थानों पर पराली जलाने की सूचना मिली है। इनमें से 455 स्थानों का विभिन्न अधिकारियों ने दौरा किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 473 स्थानों पर पराली जलाने की पुष्टि हुई है। इनमें से 293 मामलों में संबंधित किसानों पर लगभग सात लाख 57 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसी तरह पराली जलाने वाले 72 किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में लाल प्रविष्टि दर्द की गई है।
विज्ञापन