{"_id":"657b28fc4648e6b1d60f19a5","slug":"farmers-closed-toll-plaza-in-patiala-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पटियाला में किसानों ने बंद किया टोल प्लाजा, तीन घंटे बाद धरना किया समाप्त, NHAI ने मानी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: पटियाला में किसानों ने बंद किया टोल प्लाजा, तीन घंटे बाद धरना किया समाप्त, NHAI ने मानी मांगें
Thu, 14 Dec 2023 09:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 14 Dec 2023 09:45 PM IST
सार
किरती किसान यूनियन के प्रदेश प्रेस सचिव रमिंदर सिंह ने बताया कि किसानों की प्रमुख मांगों में पातड़ां-खन्नौरी रोड की मरम्मत थी। उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से यह रोड जगह-जगह से टूट गई है। लगातार मांग के बावजूद मरम्मत नहीं हो रही है।
विज्ञापन
पटियाला में पातड़ां-खन्नौरी रोड पर किसानों ने बंद किया टोल प्लाजा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पटियाला में किसानों ने गुरुवार को किरती किसान यूनियन के बैनर तले पातड़ां-खन्नौरी रोड पर स्थित टोल प्लाजा को बंद कर धरना लगा दिया। हालांकि यह धरना अनिश्चितकालीन था लेकिन तीन घंटों के बाद ही मांगें हल होने पर किसानों ने इसे समाप्त कर दिया। किसानों के मुताबिक टोल मैनेजर और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के नुमाइंदों ने बैठक में किसानों की सभी मांगों को मान लिया है।
विज्ञापन
किरती किसान यूनियन के प्रदेश प्रेस सचिव रमिंदर सिंह ने बताया कि किसानों की प्रमुख मांगों में पातड़ां-खन्नौरी रोड की मरम्मत थी। उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से यह रोड जगह-जगह से टूट गई है। लगातार मांग के बावजूद मरम्मत नहीं हो रही है। इसके अलावा रोड से सटे सीवरेज की सफाई नहीं की जाती है और रोड पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
डिवाइडरों पर लगे पौधों की बीते लंबे समय से कोई कटाई नहीं की जा रही है। गांव ढाबी गुजरां, गुलाहड़ व खांग के लोगों को इस वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के टोल प्लाजा बंद करने के दौरान वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से मुफ्त रही। मांगें मान लेने पर आसपास के गांवों के लोगों ने खुशी जताई है। उन्होंने इसे किसानों की बड़ी जीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि जरूरत है कि अब इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। वरना किसानों को फिर से आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन