{"_id":"6346755c698acf1b464b6dec","slug":"farmers-blocked-narnaul-jaipur-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: नारनौल मंडी में बाजरे की खरीद नहीं, नाराज किसानों ने जाम किया जयपुर राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: नारनौल मंडी में बाजरे की खरीद नहीं, नाराज किसानों ने जाम किया जयपुर राजमार्ग
Wed, 12 Oct 2022 01:40 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:40 PM IST
सार
किसानों ने कहा कि आज सुबह 6:00 बजे वह मंडी पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ है। लगभग 10:30 बजे तक मंडी का ताला नहीं खुला तो मजबूरी में जाम लगाना पड़ा। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तहसीलदार विजय सिंह किसानों से बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
किसानों ने राजमार्ग किया जाम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नारनौल की नई अनाज मंडी में बुधवार को बाजरे की खरीद नहीं होने से नाराज किसानों ने नारनौल-जयपुर राजमार्ग जाम कर दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है मार्केट कमेटी ने मोबाइल पर बाजरे खरीद का आज की तारीख का मैसेज भेजा था लेकिन आज सुबह 6:00 बजे वह मंडी पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ है। लगभग 10:30 बजे तक मंडी का ताला नहीं खुला तो मजबूरी में जाम लगाना पड़ा। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तहसीलदार विजय सिंह किसानों से बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजरा किसानों को 450 रुपये प्रति क्विंटल देगी सरकार
उधर, हरियाणा सरकर भावांतर भरपाई योजना के तहत बाजरा किसानों को 450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाजरे की खरीद सुगम तरीके से की जा रही है। इस बार बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2350 रुपये प्रति क्विंटल है। मंडियों में खरीद 1850-1900 रुपये प्रति क्विंटल हो रही है। किसानों को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो, इसलिए भावांतर भरपाई योजना के तहत 450 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हैफेड भी बाजरे की खरीद कर रहा है। मौसम खराब होने की वजह से फसल खरीद में थोड़ी-बहुत दिक्कत आई। 10 अक्तूबर तक प्रदेश में 59414 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद हुई है।
विज्ञापन