फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers are worried due to slow lifting of wheat in the mandis of Haryana

हरियाणा: उठान धीमी, अनाज से अटी प्रदेश की मंडियां, किसानों को हो रही परेशानी

Mon, 18 Apr 2022 12:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Apr 2022 12:01 AM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने कहा कि मंडियां अट गई हैं। अधिकारी केवल दावे कर रहे हैं, मंडियों में जाम की स्थिति से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन
Farmers are worried due to slow lifting of wheat in the mandis of Haryana
सोनीपत मंडी में रखीं गेहूं से भरी बोरियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा की मंडियों में गेहूं की आवक तेजी से हो रही है। अब तक प्रदेश सरकार की ओर से 30 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जबकि इसमें से 10 लाख मीट्रिक का ही उठान हो पाया है। उठान धीमी गति से होने के चलते मंडियां गेहूं से अटी पड़ी हैं और किसानों को परेशानी आने लगी है। प्रदेश की अधिकतर मंडियों में जाम की स्थिति बनने लगी है। 

विज्ञापन


हरियाणा में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू की गई थी। इसके लिए प्रदेश में 410 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। शुरुआत में गेहूं की आवक कम रही, लेकिन अब धीरे-धीरे आवक जोर पकड़ रही है। चार दिन पहले तक प्रदेश की मंडियों में 20 लाख एमटी की खरीद की जा चुकी थी और इनमें से 6 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो पाया था। अगले चार दिनों में 10 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इससे अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत समेत अन्य जिलों में गेहूं से मंडियां भर गई हैं। 
विज्ञापन


हिसार और रोहतक मंडल के जिलों की मंडियों के भी हालात इसी प्रकार के हैं। उठान समय पर नहीं हो पा रहा है, इससे दिनभर मंडियों में जाम की स्थिति बनी रहती है। हालांकि, विभागीय अधिकारियों की ओर से उठान को लेकर तमाम दावे किए जा रहे हैं लेकिन आवक के हिसाब से उठान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उठान में लाई जाए तेजी: मान
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने कहा कि मंडियां अट गई हैं। अधिकारी केवल दावे कर रहे हैं, मंडियों में जाम की स्थिति से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रदेश सरकार इस मामले को गंभीरता से ले और उठान में तेजी लाई जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed