फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer tricolor march removed in support of farmers

किसानों के समर्थन में निकाला किसान तिरंगा मार्च

Tue, 02 Feb 2021 02:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Farmer tricolor march removed in support of farmers
तिरंगा मार्च निकालते हुए। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। किसानों के समर्थन में सोमवार को सेक्टर-35 के किसान भवन से सेक्टर-17 के प्लाजा तक किसान तिरंगा मार्च निकाला। सेक्टर-22 और 21 की लाइट प्वाइंट पर सेक्टर-22 के गुरुद्वारा साहिब के महासचिव गुरजोत सिंह साहनी की अगुवाई में फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा कर लोगों का स्वागत किया। बडी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। महिलाएं भी काफी संख्या में पहुंची।
विज्ञापन

यह मार्च पंजाब किसान यूनियन और नौजवान किसान एकता की ओर से आयोजित किया गया। किसान भवन के बाहर लोग ढाई बजे से ही आना शुरू हो गए थे। तिरंगा के साथ किसानों के भी झंडे साथ लिए थे।
विज्ञापन

किसान तिरंगा मार्च में हर वर्ग के लोग शामिल हुए। सेक्टर-22 और 21 के लाइट प्वाइंट पर मार्च में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में गुरजोत सिंह साहनी ने बताया कि इस अवसर पर साढ़े सात क्विंटल फूलों की पंखुड़ियां तिरंगा मार्च में शामिल लोगों पर वर्षा की। सड़क के दोनों ओर लोग मार्च के स्वागत के लिए खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब किसान यूनियन के नेता अमनदीप और नौजवान किसान एकता के नेता किरपाल सिंह और प्रतीक मान ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने सहयोग किया। किसानों को बदनाम करने की चाल लोगों ने समझ लिया है। भाजपा को केंद्र में जिताने में किसानों का ही हाथ है। अब किसानों की जरूरत है तो किसान मांगें नहीं मान नहीं रही है। इसके विपरीत किसानों को बदनाम करने में लगी है। उन्होंने कहा कि किसान और जवान साथ-साथ हैं। जवान किसान के बेटे हैं और किसानों को बदनाम करने की सभी साजिशों को नाकाम किया जाएगा।

इस मौके पर परमिंदर सिंह धनास, हरजीत सिंह, शरणजीत सिंह, रघबीर सिंह रामपुर, कर्म सिंह, रवि सिंह, गगनदीप सिंह, प्रदीप चोपड़ा, प्रेमलता, गुरप्रीत सिंह सोमल, सुभाष चावला सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed