फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   farmer swallowed poison outside punjab finance minister house, died at patiala hospital

वित्तमंत्री की कोठी के सामने जहर खाने वाले किसान की मौत, जानिए मामला?

Tue, 20 Dec 2016 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब) Updated Tue, 20 Dec 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
farmer swallowed poison outside punjab finance minister house, died at patiala hospital
वित्तमंत्री की कोठी के सामने किसान ने की सुसाइड
वित्तमंत्री की कोठी के सामने जहर खाने वाले किसान दर्शन सिंह ने दम तोड़ दिया। किसान की देर रात पटियाला में मौत हो गई। किसान पर तीस लाख रुपये का कर्ज था। वह नौ बीघा जमीन का मालिक था। संगरूर के ब्लॉक मालेरकोटला के गांव सद्दोपुर का रहने वाला 53 वर्षीय किसान दर्शन सिंह सोमवार को किसान-मजदूर जत्थेबंदियों की ओर से वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा की कोठी के सामने लगाए गए धरने में शामिल होने आया था।
विज्ञापन


धरने के दौरान उसने जहरीली वस्तु निगल ली थी। हालत खराब होने पर उसे संगरूर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से गंभीर हालत में उसे पटियाला रेफर कर दिया गया। देर रात उसने वहां दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दर्शन सिंह पर तीस लाख रुपये का कर्ज था। वह उसे लौटा नहीं पा रहा था। इसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। किसान की मौत की खबर मिलते ही किसान-मजदूर जत्थेबंदियों में रोष की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को प्रशासन ने किसान-मजदूर जत्थेबंदी के नेताओं के साथ बैठक की। भाकियू उग्राहां के नेता दिलबाग सिंह हरिगढ़ ने बताया कि सरकार ने किसान दर्शन सिंह का कर्ज माफी और मुआवजा देने की बात तो स्वीकार कर ली लेकिन परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की बात सिरे नहीं चढ़ पाई। किसान नेता ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी वह किसान दर्शन सिंह का संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed