फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   farmer request government, give permission to sale body parts

हुकुम! मुआवजा दो या अंग बेचने की इजाजत

Tue, 12 May 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक। Updated Tue, 12 May 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
farmer request government, give permission to sale body parts

बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि का शिकार हुए 50 किसानों ने अब अपने अंग बेचने की अनुमति मांगी है।

विज्ञापन


मुआवजा न मिलने के विरोध में आसन, गिरावड़ सहित कई गांवों के किसानों ने मंगलवार को लघु सचिवालय घेर लिया और फैसला नहीं होने तक धरने की चेतावनी दी। फैसला लिया गया कि अंग बेचने की अनुमति पर प्रशासन की ओर से जवाब नहीं मिलने तक रोजाना लघु सचिवालय में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक धरना दिया जाएगा।

इससे पहले, मंगलवार दोपहर को भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष सत्यवान नरवाल के नेतृत्व में किसान लघु सचिवालय पहुंचे। आनन-फानन में एसडीएम ने किसानों के सामने ही जिला राजस्व अधिकारी को फोन कर आसन गांव की गिरदावरी के बारे में रिपोर्ट ली।
विज्ञापन


डीआरओ ने 15 मई के बाद गांव की दोबारा गिरदावरी का आश्वासन दिया, लेकिन किसानों ने इसे मानने से इंकार कर दिया। नरवाल ने कहा कि पहले उनको ये बताया गया कि गिरदावरी हो गई है। लेकिन मुआवजे की लिस्ट में आसन के किसी किसान का नाम ही नहीं है, जबकि यहां पर सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकरीबन 40 एकड़ में 100 फीसदी बर्बाद फसल तो अभी भी गिरदावरी के इंतजार में खड़ी है। अंग बेचने की अनुमति मांगने वाले किसानों में खुद सत्यवान नरवाल, रणबीर सिंह, देवेंद्र, कृष्ण मलिक, जयभगवान आर्य, रामपाल, कुलदीप, रणबीर कुंडू, कर्मवीर सिंह, बलविंद्र सिंह और सज्जन सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed