{"_id":"5fcb27f78ebc3ecf6133933a","slug":"farmer-protest-yuvraj-singh-father-yograj-singh-again-in-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kisan Andolan Today: क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता ने हिंदुओं पर की विवादित टिप्पणी, सोशल मीडिया पर हो गए ट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kisan Andolan Today: क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता ने हिंदुओं पर की विवादित टिप्पणी, सोशल मीडिया पर हो गए ट्रोल
Sat, 05 Dec 2020 12:54 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
किसान आंदोलन :युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह किसान आंदोलन में पहुंचे।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार किसान आंदोलन में उनकी एक टिप्पणी के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी योगराज सिंह कई बार अपनी टिप्पणियों के कारण विवादों में रह चुके हैं।
विज्ञापन
दरअसल 28 नवंबर को पंजाबी फिल्मों के अभिनेता योगराज सिंह किसान आंदोलन में किसानों को समर्थन देने सिंघु बॉर्डर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद #ArrestYograjSingh ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया। ट्विटर पर उनकी गिरफ्तारी की मांग पर 40 हजार ट्वीट हो चुके हैं। लोगों ने योगराज के भाषण को निंदनीय, भड़काऊ, अपमानजनक और घृणास्पद करार दिया है।
विज्ञापन
इस भाषण में वह हिंदू महिलाओं पर बेहद आपत्तिजनक बातें कहते नजर आ रहे हैं। उनके इस बयान से आक्रोशित लोगों ने उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। योगराज पंजाबी में भाषण दे रहे हैं जिसमें वह हिंदुओं के लिए विवादास्पद शब्द का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन