फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer Protest : Toll plaza closed by farmers in Haryana

किसान आंदोलन : हरियाणा में किसानों ने बंद करवाए टोल प्लाजा, केएमपी-केजीपी से बिना टोल दिए गुजारे वाहन

Sat, 12 Dec 2020 12:06 PM IST
निवेदिता शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता शर्मा Updated Sat, 12 Dec 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
Farmer Protest : Toll plaza closed by farmers in Haryana
अंबाला में शंभू टोल प्लाजा से गुजरते वाहन। - फोटो : ANI
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने शनिवार को हाईवे और टोल जाम करने की घोषणा की थी। शनिवार सुबह किसानों ने हरियाणा के अंबाला में शंभू टोल प्लाजा को बंद करवाया। टोल कर्मियों का कहना है कि कल रात 12 बजे से टोल फ्री हो गया है। कुछ किसान आए थे और यह किसान आंदोलन के लिए किया गया है। हमें अभी तक कोई आदेश नहीं मिला है कि यह कब तक जारी रहेगा वाहन चालकों को टोल नहीं देने दिया गया। 
विज्ञापन


जींद में खटकड़ और बद्दोवाल टोल भी फ्री करवाए गए। मुरथल टोल से भी वाहनों को बिना टोल दिए निकाला गया। घरौंडा टोल और पंचकूला में चंडीमंदिर टोल प्लाजा को भी किसानों ने फ्री करवाया। भिवानी में किसान संगठनों ने चरखी दादरी रोड पर कितलाना टोल को फ्री करवाया गया। किसानों ने टोल के पास धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर डीएसपी वीरेन्द्र भारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। 
विज्ञापन


चढूनी की अपील, टोल फ्री करते समय न करें रोड जाम, न तोड़फोड़ 
सोनीपत में किसान यूनियन नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने एक बयान जारी कर कहा कि हमने सिर्फ सिम पोर्ट करने को कहा है। मॉल और टावर पर धरने लगाने या तोड़फोड़ करने के लिए नहीं बोला। चढूनी ने कहा कि टोल फ्री करते समय कोई भी सड़क जाम नही करेगा। मॉल पर कोई हंगामा नहीं करना है। ऐसा करने से शरारती तत्व आ जाएंगे और किसानों का आंदोलन खराब हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने केएमपी फ्री करवाया, केजीपी पर भारी पुलिस बल तैनात
वहीं केएमपी का मुख्य टोल प्लाजा भी फ्री करवा दिया गया। केजीपी से भी वाहनों को बिना रोकटोक निकलने दिया गया। यहां भारी पुलिस बल मौजूद है। उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।  रेवाड़ी रोहतक हाईवे स्थित रेवाड़ी के गंगयचा टोल प्लाजा को फ्री नहीं किया गया है। मौके पर सीआरपीएफ और आरएफ तैनात हैं। 



केएमपी पर लगा लंबा जाम
किसानों के आंदोलन के कारण कुंडली-पलवल-मानेसर एक्सप्रेस हाईवे पर लंबा जाम लगा है। रूट डायवर्ट किए गए हैं। वहीं असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए प्रशासन निगरानी  कर रहा है। केएमपी पर जाम को खुलवाने के लिए पुलिस और प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed