फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer policies of the government on the verge of destruction: Hooda

सरकार की नीतियों से बर्बादी की कगार पर पहुंचे किसान : हुड्डा

Fri, 30 Dec 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 30 Dec 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
Farmer policies of the government on the verge of destruction: Hooda
bhupinder singh hudda

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सब्जी व फूल उत्पादक किसानों को नोटबंदी से हो रही परेशानियों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश के किसान बर्बादी के कगार पर हैं। नोटबंदी के बाद विशेषकर एनसीआर क्षेत्र के सब्जी और बागवानी का काम कर किसानों पर घोर संकट आ गया है।
विज्ञापन


इन्हें सब्जी व बागवानी से मजदूरी निकलना तो दूर, मंडी तक जाने का भाड़ा भी नसीब नहीं हो रहा है। जो फूल नोटबंदी से पहले 50 रुपये से 75 रुपये प्रति किलो बिकता था, उसका भाव आज 5 से 8 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार पर लगाया उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप

Farmer policies of the government on the verge of destruction: Hooda
Manohar Lal Khattar

दाम के मामले में सब्जियों की तो भारी दुर्गति हो रही है। आलू, मटर, गाजर, गोभी, टमाटर व प्याज का मंडियों में कोई ग्राहक नहीं है। किसानों की बैंकिंग तथा स्मार्ट फोन के इस्तेमाल की कम जानकारी ने संकट को और गहरा दिया है। 

इससे किसानों के साथ-साथ सब्जी व बागवानी का काम कर रही लेबर भी पलायन कर गई है। हुड्डा ने कहा कि सब्जी उत्पादकों व बागवानी करने वाले किसानों जैसी स्थिति ही दुग्ध उत्पादकों की भी है।

इससे पहले वे प्रदेश के धान, कपास, बाजरा तथा पॉपुलर उत्पादक किसानों की समस्याओं को तथ्यों के साथ सरकार के सामने रख चुके हैं। लेकिन, लगता है सरकार का किसानों की समस्याओं से कोई वास्ता नहीं है। यदि किसानों के प्रति सरकार का ऐसा ही नकारात्मक रवैया रहा तो वह किसानों की लड़ाई सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ने में संकोच नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed