{"_id":"670e8cf196c1712a690464b6","slug":"farmer-organizations-refuse-to-meet-the-supreme-court-committee-chandigarh-news-c-284-1-ptl1001-5927-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से नहीं मिलेंगे किसान: कहा-बाॅर्डर हरियाणा सरकार ने बंद किए, किसानों ने नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से नहीं मिलेंगे किसान: कहा-बाॅर्डर हरियाणा सरकार ने बंद किए, किसानों ने नहीं
Tue, 15 Oct 2024 09:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 09:10 PM IST
सार
किसान नेताओं ने बताया कि कमेटी की ओर से किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा को बैठक के लिए बुलाया था, लेकिन जत्थेबंदियों ने यह कहते हुए मना कर दिया कि उन्होंने इस कमेटी के गठन की मांग ही नहीं की थी।
विज्ञापन
शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाब-हरियाणा के बाॅर्डर पर 246 दिन से आंदोलनरत किसान जत्थेबंदियों ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित हाई लेवल कमेटी से मिलने से इनकार कर दिया है।
किसान नेताओं ने बताया कि कमेटी की ओर से किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा को बैठक के लिए बुलाया था, लेकिन जत्थेबंदियों ने यह कहते हुए मना कर दिया कि उन्होंने इस कमेटी के गठन की मांग ही नहीं की थी।
इसके साथ ही वह कोर्ट में चल रहे केस में पार्टी भी नहीं हैं। वैसे भी रास्ता तो गैर कानूनी रूप से हरियाणा सरकार ने बंद किया है। किसानों ने रास्ते को बंद नहीं किया है।
किसानों की ओर से भेजे गए पत्र में सात बिंदुओं को उठाते हुए जवाब दिया गया है। किसान संगठनों ने उत्तराखंड के किसान नेता तजिंदर सिंह विर्क के पिता के देहांत पर मोर्चे ने श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक व्यक्त किया। 3 अक्तूबर को लखीमपुर खीरी नरसंहार में तेजिंदर सिंह विर्क को पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की थार गाड़ी ने रौंद डाला था और उनकी हत्या का प्रयास किया गया था।