फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer organizations have putting conditions for talks in front of Center

किसानों की दो टूक, केंद्र पहले हमारी शर्तें माने, तभी होगी अगली बात

Fri, 05 Feb 2021 02:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Feb 2021 02:12 PM IST
विज्ञापन
Farmer organizations have putting conditions for talks in front of Center
जोगिंदर सिंह उगराहां - फोटो : फाइल फोटो

कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे किसान संगठनों ने अब केंद्र के सामने वार्ता के लिए शर्तें रखनी शुरू कर दी हैं। टीकरी बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने एलान किया कि कृषि कानूनों पर केंद्रीय स्तर पर तब तक बात नहीं होगी, जब तक जेलों में बंद किसानों को रिहा नहीं किया जाएगा।  

विज्ञापन


जोगिंदर सिंह ने कहा कि सरकार लगातार किसानों पर झूठे मुकदमें दर्ज कर जेल भेज रही है, जिसको यूनियन कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। जब तक सरकार झूठे मामलों के बहाने गिरफ्तार किए किसानों को बिना शर्त रिहा नहीं करती और माहौल को शांत नहीं करती, तब तक सरकार के साथ बातचीत करने का कोई औचित्य नहीं बनता। 
विज्ञापन



जोगिंदर सिंह उगराहां ने मांग की कि दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे किसानों की पुलिस की तरफ से घेराबंदी खत्म की जाए। 26 जनवरी वाली घटना के दौरान आंदोलन कर रहे किसानों का सामान भी पुलिस ने जब्त कर लिया था, उसको वापस किया जाए। सरकार अब भी किसानों का उत्पीड़न कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आंदोलन को समाप्त करने के लिए धरना स्थल पर मूलभूत सुविधाओं के साथ ही इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं, जो मानव अधिकारों का पूरी तरह से उल्लंघन है, जबकि किसान अपना आंदोलन शांतिपूर्वक कर रहे हैं। ऐसे में किसानों के साथ सरकारों का यह व्यवहार उचित नहीं है। उन्होंने किसानों को एकजुट होकर आंदोलन को और मजबूत करने का आह्वाहन किया। 



सूचना के लिए जारी किया नंबर
जेलों में बंद किसानों के बारे में संगठन की टीमों की तरफ से पड़ताल की जा रही है। 100 से अधिक किसानों के बारे में पता लग चुका है, जबकि बाकियों की पड़ताल जारी है। उगराहां ने गुमशुदा किसानों के बारे में पीड़ित परिवारों को 9417539714 पर सूचना देने की अपील की। उन्होंने घोषणा की कि किसानों की रिहाई के लिए होने वाला सारा कानूनी खर्च संगठन की तरफ से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed