{"_id":"64da421ab60d05d5c30c4cbc","slug":"farmer-leader-rakesh-tikait-paid-obeisance-at-sri-harmandir-sahib-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: राकेश टिकैत ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: राकेश टिकैत ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से की मुलाकात
Mon, 14 Aug 2023 08:36 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 14 Aug 2023 08:36 PM IST
सार
राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह सरकार को पत्र लिख रहे हैं कि बाढ़ के कारण जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, उन्हें तुरंत मुआवजा दिया जाए। हम मंदिरों और गुरुद्वारों में प्रार्थना कर रहे हैं कि भगवान हमें इन सभी त्रासदियों से दूर रखें।
विज्ञापन
राकेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान नेता राकेश टिकैत सोमवार को अमृतसर पहुंचे। यहां श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। राकेश टिकैत ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह से मुलाकात भी की और किसानों की समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह सरकार को पत्र लिख रहे हैं कि बाढ़ के कारण जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, उन्हें तुरंत मुआवजा दिया जाए। हम मंदिरों और गुरुद्वारों में प्रार्थना कर रहे हैं कि भगवान हमें इन सभी त्रासदियों से दूर रखें। उन्होंने कहा कि हम आंदोलन करते रहेंगे, तभी संगठन मजबूत रहेगा और हम जिंदा रहेंगे।
विज्ञापन
मणिपुर की घटना पर किसान नेता ने कहा कि यह दो समुदायों को आपस में लड़ाने की सरकार की सोची समझी साजिश है। टिकैत रविवार सीमांत इलाका अजनाला में भी बाढ़ से प्रभावित किसानों के खेतों का दौरा करने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल से मुलाकात कर किसानों की मांगों को उनके समक्ष रखा था।
विज्ञापन