फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer found stone from field in village dadwan of pathankot, claim it floats in water

Punjab: पठानकोट में मिला हल्के नीले रंग का आधा किलो वजनी पत्थर, पानी में नहीं डूबता, लोगों ने शुरू की पूजा

Sun, 20 Nov 2022 04:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 20 Nov 2022 04:59 PM IST
सार

गांव के सरपंच अवतार सिंह का कहना है कि रामायण काल का यह अद्भुत पत्थर भगवान राम का ही कोई करिश्मा है। उन्होंने बताया कि लोग आरती उतार कर इसकी पूजा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Farmer found stone from field in village dadwan of pathankot, claim it floats in water
पठानकोट के गांव में पानी में तैरता पत्थर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के पठानकोट में कस्बा शाहपुरकंडी से सटे गांव डडवां में एक किसान को खेत से अद्भुत पत्थर मिला है जो पानी में तैरता है। इलाके में जब यह बात फैली तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। स्थानीय लोग इसे रामायण काल से जोड़ कर देख रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इसे भगवान राम का आर्शीवाद समझ पूजने लगे। फिलहाल गांव डडवां में इस अद्भुत पत्थर को देखने के लिए लोगों का तांता लगा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


गांव डडवां निवासी किसान साहब सिंह ने बताया कि रविवार सुबह वह अपने खेतों में काम कर रहा था। तभी उसे हल्के नीले रंग यह पत्थर मिला। वह इसे उठाकर अपने घर ले आया। साहब सिंह ने बताया कि लगभग आधा किलो वजन के इस अद्भुत पत्थर को धोने के लिए जब पानी में डाला गया तो वह तैरने लगा। उन्होंने बताया कि जब इसकी खबर आस-पड़ोस को लगी तो लोग इस पत्थर के दर्शन करने के लिए उनके घर आने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के सरपंच अवतार सिंह का कहना है कि रामायण काल का यह अद्भुत पत्थर भगवान राम का ही कोई करिश्मा है। उन्होंने बताया कि लोग आरती उतार कर इसकी पूजा कर रहे हैं। सरपंच का कहना है कि पुरातत्व विभाग को इसकी सूचना दी जाएगी और इसके बारे जानकारी हासिल करने की कोशिश की जाएगी।

500 ग्राम वजनी पत्थर पानी में डालते ही तैरने लगता है
किसान साहब सिंह ने बताया कि 500 ग्राम वजनी इस पत्थर में अलौकिक शक्ति है। दिखने में भी यह पत्थर असामान्य लगता है। साहब ने बताया कि जब इस पत्थर को पानी में फेंका जाता है तो एक बार डूबने के बाद तुरंत ही बाहर आ जाता है। इसका रंग हल्का नीला है और अन्य पत्थरों के मुकाबले यह सुंदर और अलग दिखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed