फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer committed suicide by swallowing poison after getting notice of land acquisition

हलवारा: एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का मिला नोटिस, किसान ने खेत में जहर निगल जान दी

Tue, 03 Mar 2020 06:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (लुधियाना)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (लुधियाना) Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Mar 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
Farmer committed suicide by swallowing poison after getting notice of land acquisition
मृतक किसान का फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एयरफोर्स स्टेशन हलवारा के लिए मंगलवार को जमीन अधिग्रहण का नोटिस मिलते ही एक किसान ने खेत में जाकर जहर निगल लिया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे सिविल अस्पताल सुधार रेफर कर दिया गया। वहां कुछ देर बाद किसान की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश की लहर दौड़ गई। थाना सुधार प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अभी तक परिजनों ने यही बताया है कि जमीन रिकॉर्ड दुरुस्त न होने के कारण वह परेशान चल रहा था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव एतिआणा निवासी किसान निहाल सिंह (65) पुत्र मलकीत सिंह के पास पांच एकड़ जमीन थी। काफी समय पहले उनकी जमीन गांव के अलग-अलग जगह पर थी। बुजुर्गों ने बैठकर यह फैसला किया कि पांच एकड़ जमीन एक जगह इकट्ठी कर ली जाए। सर्वसम्मति से फैसला होने पर निहाल सिंह को एक जगह पर पांच एकड़ जमीन मिल गई। 
विज्ञापन


गलती यह रही कि उस समय माल रिकॉर्ड में जमीन दर्ज नहीं कराई गई। ऐसे में आज भी उसकी जमीन में उसके रिश्तेदारों का नाम था। किसान निहाल सिंह की एक एकड़ जमीन एयरपोर्ट के बीच में आ गई। मुआवजा राशि लेने के लिए जमीन का सिर्फ उसके नाम पर होना जरूरी था। इसलिए वह बीते दो माह से माल विभाग में दुरुस्ती के लिए चक्कर लगा रहा था लेकिन उसका हल नहीं निकल पा रहा था। इसलिए वह काफी परेशान था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को ग्लाडा के मुलाजिम जमीन अधिग्रहण का नोटिस लेकर निहाल सिंह के घर पहुंच गए। इससे निहाल सिंह और विचलित हो गया। सुबह दस बजे वह घर से खेत में जाने की बात कहकर निकल गया। दोपहर 12 बजे तक जब निहाल सिंह घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने फोन करना शुरू किया। कोई जवाब नहीं मिलने पर उसके दोनों बेटे राजविंदर सिंह और जसविंदर सिंह खेत पहुंचे तो देखा उनका पिता खेत में गिरा पड़ा है। 

वे पिता को तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें सिविल अस्पताल भेज दिया गया। यहां उपचार के दौरान निहाल सिंह की मौत हो गई। मृतक का एक बेटा राजविंदर सिंह सेना में लांस नायक है जबकि दूसरा बेटा जसविंदर सिंह दुबई में काम करता है। पत्नी हरबंस कौर गृहिणी है और बेटी परमजीत कौर की शादी हो चुकी है। दोनों बेटे पिता से मिलने के लिए घर आए हुए थे। 

एक ही बात बोल रहे थे जमीन शरीक खा जाएंगे
लांस नायक राजविंदर सिंह ने बताया कि बीते दो माह से उसके पिता जमीन को लेकर परेशान चल रहे थे। वह हर बार एक ही बात बोलते थे कि दुरुस्ती नहीं हो रही है, ऐसे में उसके शरीक सारी जमीन का खा जाएंगे। जमीन दुरुस्ती के लिए दो माह से अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे थे। मंगलवार को जमीन अधिग्रहण का नोटिस भी आ गया। जबकि उनके परिवार पर 15 लाख रुपये का कर्ज भी है। इसी गम में उसके पिता ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। 

हमने ग्लाडा अधिकारियों को पहले कहा था कि जमीन अधिग्रहण का नोटिस अभी जारी न करें, क्योंकि जमीन रिकॉर्ड में दुरुस्तगी न होने के कारण किसान पहले से परेशान चल रहे हैं। छह मार्च को एक साथ सभी नोटिस भेज दें, पंचायत सभी नोटिस को लेगी। इसके बावजूद मंगलवार को ग्लाडा ने नोटिस भेज दिए। निहाल सिंह माल रिकॉर्ड में दुरुस्ती के लिए दो माह से परेशान था। लखबीर सिंह, सरपंच गांव एतिआणा

यह मामला बहुत गंभीर है। मैं पहले भी किसानों से निवेदन कर चुका हूं कि अगर दुरुस्ती मामले में कोई उनकी बात नहीं सुन रहा है तो वह उनके साथ सीधा संपर्क कर सकते हैं। इस मामले की जांच की जाएगी। अगर किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। डॉ. हिमांशु गुप्ता, एसडीएम, रायकोट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed