फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer commit suicide due to Bank loan, derabassi news

कर्ज माफी के बाद भी नहीं रुक रहीं आत्महत्याएं, एक और किसान ने दी जान

Fri, 30 Jun 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी Updated Fri, 30 Jun 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
Farmer commit suicide due to Bank loan, derabassi news
कर्ज से तंग हो किसान ने की आत्महत्या
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर दो एकड़ वाले किसानों के कर्ज की माफी की घोषणा के बावजूद डेराबस्सी के गांव फतेहपुर जट्टा में कर्जे में डूबे एक किसान ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


मृतक की पहचान दर्शन सिंह (40) के रूप में हुई है। मृतक के रिश्तेदारों ने बताया के दर्शन सिंह काफी समय से अपने सिर चढ़े कर जे को लेकर परेशान था। 26 जून को दर्शन सिंह रात में बिना बताए घर से कहीं चले गए। 27 तारीख की सुबह पुराने घर में उसका शव फंदे से लटका मिला। मृतक के पिता मेहर सिंह ने बताया कि बेटे ने 10 किले जमीन ठेके पर ले रखी थी। पिछले 3 साल से आलू की फसल और सूरजमुखी की फसल का ठीक रेट नहीं मिलने कारण कर्ज चढ़ता जा रहा था।
विज्ञापन


परिवार के मुताबिक दर्शन सिंह के सिर पर आरती का दो लाख रुपये, बैंक के चार लाख रुपये और एक जानकार से एक लाख रुपये कर्ज ले रखा था। दर्शन सिंह पर कुल सात लाख रुपये कर्ज था। उल्लेखनीय है के दर्शन की मौत के बाद उसके परिजनों ने न तो शव का पोस्टमार्टम कराया और न ही कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed