फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farm Laws : Congress will held a rally at Shambhu border on December 14

कृषि कानूनों के खिलाफ 14 दिसंबर को कांग्रेस की बड़ी रैली, किसानों को मिला आप का भी साथ

Sat, 12 Dec 2020 01:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 12 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Farm Laws : Congress will held a rally at Shambhu border on December 14
सुनील जाखड़, भगवंत मान। - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने एलान किया है कि कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को शंभू बॉर्डर पर किसानों के संघर्ष के समर्थन में बड़ी रैली करेगी। उन्होंने इस संबंध में शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में सूबे के कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद यह एलान किया।

विज्ञापन


बैठक के बाद जाखड़ ने बताया कि पार्टी की ओर से किसान संगठनों के जिला स्तर पर किए जाने वाले रोष प्रदर्शनों में भी सहयोग किया जाएगा। इसके साथ-साथ प्रदेश स्तर पर शंभू बॉर्डर पर एक बड़ी रैली करके केंद्र सरकार तक किसानों की आवाज पहुंचाई जाएगी। यह रैली सुबह 11 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक होगी। उन्होंने इस बारे में पार्टी के मंत्रियों और विधायकों को निचले स्तर तक तैयारियां करने को कहा है।
विज्ञापन



जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा जोरदार तरीके से केंद्र के काले कानूनों का सच लोगों के सामने रखे जाने से ही किसानों के आंदोलन को बल मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले दिन से ही किसानों के संघर्ष में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जानती है कि अगर किसान तबाह हो गए तो देश को आर्थिक तौर पर मजबूत रखना संभव नहीं रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, बलबीर सिंह सिद्धू, साधु सिंह धर्मसोत के अलावा विधायक तरसेम सिंह, बलविंदर सिंह धालीवाल, हरदेव सिंह लाडी, इंदु बाला, डॉ. राजकुमार, गुरकीरत सिंह, लखबीर सिंह लक्खा, परमिंदर सिंह पिंकी, सत्कार कौर, देवेंद्र सिंह घुबाया, मदनलाल जलालपुर, राजेंद्र सिंह, निर्मल सिंह, सुखपाल सिंह भुल्लर, राजेंद्र बेरी, सुनील दत्ती, पवन आदिआ, अंगद सैनी, हरदयाल सिंह कंबोज, पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ढिल्लों, पंजाब महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता दत्ता भी उपस्थित रहीं।

किसानों के जिला मुख्यालयों के घेराव को आप ने दिया समर्थन
कृषि कानूनों के खिलाफ आप ने 14 दिसंबर को पंजाब भर में जिला स्तर पर मुख्यालयों पर किसानों द्वारा किए जा रहे घेराव का समर्थन करने का एलान किया है। सांसद और आप पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान ने शुक्रवार को यह घोषणा की। भगवंत मान ने कहा कि मोदी सरकार दुनिया में सबसे मजबूत लोकतंत्र देश को तानाशाही देश बनाने की नीतियों पर चल रही है। 


अपने चहेते कॉरपोरेट घरानों के कहने पर मोदी सरकार द्वारा लाए गए कानूनों के खिलाफ देश का किसान, व्यापारी, आढ़ती और मजदूर सड़कों पर उतरे हैं। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार किसानों की मांगों को स्वीकार करने के बजाए झूठे प्रचार और दमनकारी नीति से आंदोलन को खत्म करवाना चाहती है। अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे आंदोलनकारी लोगों का आम आदमी पार्टी पूरा समर्थन करती है। मान ने कहा कि आप तब तक संघर्ष में डटी रहेगी जब तक सरकार काले कानूनों को वापस नहीं ले लेती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed