फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Faridkot 15 lakh cash and 20 tola ornaments were looted by taking the mistress and maid hostage miscreants had entered the house on the pretext

Faridkot: घर की मालकिन व नौकरानी को बंधक बनाकर 15 लाख नकद व 20 तोले गहने लूटे, बहाने से घर में घुसे थे बदमाश

Sat, 16 Jul 2022 06:45 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 16 Jul 2022 06:45 PM IST
सार

करीब डेढ़ बजे न्यू कैंट रोड की गली नंबर दो में रहने वाले कैमिस्ट लवली जैन के घर तीन नौजवान पहुंचे और इंटरनेट ठीक करने का बहाना बनाकर घर में घुस गए। घर में दाखिल होते ही आरोपियों ने तेजधार हथियार व पिस्तौल निकाल ली और घर की मालकिन मोनिका जैन व घर में काम करने वाली नौकरानी को बंधक बना लिया।

विज्ञापन
Faridkot 15 lakh cash and 20 tola ornaments were looted by taking the mistress and maid hostage miscreants had entered the house on the pretext
वारदात के बात जानकारी देती पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू कैंट रोड की गली नंबर दो में शनिवार दोपहर इंटरनेट ठीक करने के बहाने एक घर में दाखिल हुए तीन अज्ञात नौजवानों ने घर की मालकिन महिला व नौकरानी को बंधक बना लिया और करीब 15-16 लाख की नकदी व 20 तोले सोने के गहने लूट कर फरार हो गए। इस दौरान आरोपियों ने किरच से मालकिन को घायल भी कर दिया। सारा घटनाक्रम पिस्तौल की नोक पर अंजाम दिया गया। घर से कुछ ही दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरों में मोटरसाइकिल पर आए इन तीन नकाबपोश आरोपियों की तस्वीर भी कैद हुई है जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे न्यू कैंट रोड की गली नंबर दो में रहने वाले कैमिस्ट लवली जैन के घर तीन नौजवान पहुंचे और इंटरनेट ठीक करने का बहाना बनाकर घर में घुस गए। घर में दाखिल होते ही आरोपियों ने तेजधार हथियार व पिस्तौल निकाल ली और घर की मालकिन मोनिका जैन व घर में काम करने वाली नौकरानी को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने मालकिन महिला पर तेज धार किरच से वार करके उसे घायल कर दिया। इसके बाद पिस्तौल की नोक पर घर से 15-16 लाख की नकदी व करीब 20 तोले सोने के गहने लेकर फरार हो गए। आरोपी करीब एक घंटे तक घर की तलाशी लेते रहे और बड़े आराम से घटना को अंजाम देकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिला मोनिका जैन ने बताया कि डोरबैल बजने पर उनकी नौकरानी ने दरवाजा खोला। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने इंटरनेट ठीक करने का बहाना बनाया और नौकरानी को धक्का देकर घर में जबरन दाखिल हो गए। आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर अलमारियों की चाबी मांगी और इंकार करने पर आरोपियों ने किरच से वार कर दिए। बाद में आरोपी घर से सारी नकदी व गहनों के अलावा मालकिन के पहने हुए गहने भी उतरवा कर ले गए।

घटना की जानकारी मिलने पर जिला पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। डीएसपी जसमीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है और कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों की शिनाख्त करके उन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed