फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Faridabad Police's hooliganism, mistaking the accused as the other person entered the house and beat him, then left

फरीदाबाद पुलिस की गुंडागर्दी, आरोपी समझ दूसरे व्यक्ति को घर में घुसकर पीटा, फिर छोड़ा

Thu, 02 Jun 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Faridabad Police's hooliganism, mistaking the accused as the other person entered the house and beat him, then left
चंडीगढ़। फरीदाबाद पुलिस की चंडीगढ़ में गुंडागर्दी देखने को मिली है। हत्या के प्रयास के मामले में सेक्टर-56 में एक आरोपी को पकड़ने आई पुलिस रात करीब पौने दो बजे किसी दूसरे के घर में घुस गई। आरोप है कि अमित वाधवा नाम के व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस को जब पता चला कि यह उनका आरोपी नहीं है तो उसे छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस सेक्टर-56 से ही हत्या प्रयास के मामले में भरत कुमार को गिरफ्तार कर ले गई।
विज्ञापन

अमित को पकड़ने के बाद फरीदाबाद पुलिसकर्मी पास के ही एक और घर में कुंडी तोड़कर घुस गए। उस घर में हैरी चौहान अपने परिवार के साथ रहते हैं। रात दो बजे हुई इस घटना से दोनों परिवार बुरी तरह से डरे हुए हैं। पुलिसकर्मी अमित को काले शीशे वाली स्कोर्पिओ में बिठाकर सेक्टर-56 की चौकी ले गए जहां पता चला कि उसने कोई अपराध किया ही नहीं है। मामले में सेक्टर-56 निवासी हैरी चौहान ने चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी प्रवीर रंजन, एसएसपी कुलदीप चहल और हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को शिकायत दी है। अमित के वकील ने बताया कि परिजन रात को ही फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच के खिलाफ शिकायत देने के लिए सेक्टर-56 चौकी गए, लेकिन पुलिस ने शिकायत लेने से इंकार कर दिया। परिजनों ने अमित का सुबह साढ़े पांच बजे सेक्टर-16 के अस्पताल में मेडिकल करवाया। अमित के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार फरीदाबाद पुलिस ने इस मामले में सेक्टर-56 से असली आरोपी भरत कुमार को गिरफ्तार किया है। वह हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी है। पुलिस के पास उसे गिरफ्तार करने के अरेस्ट वारंट थे।
विज्ञापन

नहीं दिखाया सर्च वारंट, पत्नी ने घबराकर मचाया शोर
सेक्टर-56 के मकान नंबर-796 निवासी हैरी ने पुलिस अधिकारियों की दी शिकायत में बताया है कि मंगलवार देर रात दो बजे अचानक पांच से छह पुलिस वाले पिस्टल लेकर सिविल वर्दी में उनके घर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर घुस गए। उनकी हिरासत में उनके घर के सामने रहने वाला अमित वाधवा था। हैरी ने बताया कि सिविल वर्दी में हाथ में पिस्टल देखकर उनकी पत्नी बुरी तरह से डर गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। रात काफी होने की वजह से वो वह समझ नहीं पा रहे थे कि ये लोग कौन हैं और उनके साथ ये क्या हो रहा है। पुलिसवालों ने बताया कि वो फरीदाबाद क्राइम ब्रांच से हैं। ये बोलने के बाद पुलिसकर्मी उनके घर की तलाशी लेने लग गए। जब हैरी ने उनसे पूछा कि क्या उनके पास सर्च वारंट है तो उन्होंने कहा कि वह हत्या के प्रयास के केस में एक आरोपी को गिरफ्तार करने आए हैं जो इस घर में रहता था। हालांकि थोड़ी देर बाद पुलिसकर्मी हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठ कर चले गए। हैरी ने शिकायत में बताया कि पुलिसकर्मियों ने बेवजह उसे और उनकी पत्नी को धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित को सेक्टर-56 चौकी में छोड़कर चली गई पुलिस
सेक्टर-56 स्थित कॉलोनी के मकान नंबर-213 निवासी अमित वाधवा के वकील ने बताया कि पांच से छह पुलिसकर्मी बिना वर्दी के हाथ में पिस्टल लेकर रात पौने दो उनके घर में घुस गए। उसे हिरासत में लेने के बाद वह पड़ोस में रहने वाले हैरी के घर गए। रात को कॉलोनी में लोग इकट्ठे हो गए। इसके बाद पुलिस अमित को गाड़ी में बिठाकर सेक्टर-56 चौकी ले गई। वकील ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने अमित को गाड़ी में बुरी तरह पीटा। परिजनों ने बताया कि चौकी में फरीदाबाद पुलिस के धर्मवीर सिंह से पूछा तो उन्होंने कहा कि यह गलती से हो गया है। उसने कहा कि क्या करें, हमारी ड्यूटी ही ऐसी है। इसके थोड़ी देर बाद वह अमित को चौकी में ही छोड़कर चले गए। वकील ने बताया कि अमित बुरी तरह डर चुका है। अमित भी इस मामले में शिकायत दर्ज करवाएगा। वहीं, वकील ने कहा कि वह इस मामले में अदालत का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

वर्जन...
फरीदाबाद पुलिस ने सही कारवाई करते हुए भरत कुमार नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। फरीदाबाद पुलिस अरेस्ट वारंट लेकर आई थी। भरत कुमार हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी है। -दलजीत सिंह, पलसौरा चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed