फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   faridabad dro suspend in land ragistery scam

हरियाणाः जमीन की रजिस्ट्रियों में गड़बड़ी, डीआरओ समेत छह अधिकारी सस्पेंड

Mon, 29 Jan 2018 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Jan 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
faridabad dro suspend in land ragistery scam
सस्पेंड
भ्रष्टाचार मुक्त शासन की दिशा में हरियाणा सरकार ने एक और कड़ा फैसला लिया है। मामले में डीआरओ समेत छह अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है। सरकार ने जमीनों की रजिस्ट्रियों में मिल रही गड़बड़ी की शिकायतों पर एक्शन लेते हुए सूबे के विभिन्न जिलों में छह अफसरों के खिलाफ यह कार्रवाई की। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन अफसरों के निलंबन आदेश जारी कर दिए हैं। ये सभी अफसर राजस्व विभाग से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन


निलंबित किए गए अफसरों में फरीदाबाद के जिला राजस्व अधिकारी डा. नरेश, बल्लभगढ़ के तहसीलदार बृजेंद्र सिंह राणा, यमुनानगर जिले के छछरौली के तहसीलदार अजय कुमार, भिवानी जिले के तोशाम के तहसीलदार गुरदेव सिंह, पानीपत जिले के समालखा के तहसीलदार मनोज कुमार व फतेहाबाद के भूना में तैनात नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, यह सभी अधिकारी 2016 में फरीदाबाद जिले में ही  तैनात थे। इन पर जमीनों की गलत ढंग से रजिस्ट्री करने के आरोप हैं।
विज्ञापन


इन अधिकारियों के खिलाफ  कार्रवाई के लिए फरीदाबाद के जिला उपायुक्त ने राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा था, जिसे वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने मुख्यमंत्री के पास भेजा था। अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन सभी अधिकारियों को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जब इन अफसरों के खिलाफ  शिकायतों का दौर शुरू हुआ तो तुरंत प्रभाव से इन अफसरों के तबादले फरीदाबाद से विभिन्न जिलों में ट्रांसपर कर दिए गए थे। लेकिन जांच के बाद अब सरकार ने इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए इन्हे सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीए विभाग के बाद राजस्व विभाग पर बड़ी कार्रवाई
 अगस्त 2017 में हरियाणा मुख्यमंत्री की सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड ने हरियाणा के सभी आरटीए विभागों में औचक निरीक्षण कर छापेमारी की थी। इस दौरान काफी रिकार्ड जब्त किया गया था और दलालों समेत कुछ कर्मचारियों के खिलाफ भी केस दर्ज करवाए गए थी। इसी कार्रवाई में हरियाणा के सभी जिलों के आरटीए सचिव तुरंत प्रभाव से हटा दिए गए थे। इस कड़ी में अब हरियाणा सरकार ने राजस्व विभाग के अफसरों पर बड़ी कार्रवाई कर छह अफसरों को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed