{"_id":"57741d144f1c1b576179b40c","slug":"famous-gajalkar-madhav-kaushik-honored-with-kamalavati-bhaskar-memory","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसिद्ध गजलकार माधव कौशिक को कमलावती भास्कर स्मृति सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसिद्ध गजलकार माधव कौशिक को कमलावती भास्कर स्मृति सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
गजलकार माधव कौशिक सम्मानित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद-साहित्य मंच की ओर से सेक्टर-38 वेस्ट में बुधवार को गजलकार व चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष माधव कौशिक को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनको साहित्य के प्रति योगदान के लिए कमलावती भास्कर स्मृति सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन
आचार्यकुल के अध्यक्ष केके शारदा, संवाद के अध्यक्ष प्रेम विज और सुभाष भास्कर ने उनको सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर गांधी स्मारक भवन के निदेशक डॉ. देवराज त्यागी भी उपस्थित थे। प्रेम विज ने बताया कि यह सम्मान प्रति वर्ष हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार को उनके साहित्यिक योगदान के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन
पिछली बार मेंहदीरत्ता को मिला था सम्मान
विगत वर्ष यह सम्मान प्रोफेसर वीरेंद्र मेंहदीरत्ता को दिया गया था। कार्यक्रम का संचालन डॉ शशि प्रभा ने किया। इस अवसर पर काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के कवियों ने अपनी कविताओं का पाठ किया। सुभाष भास्कर ने माधव कौशिक की कहानी ‘पराई हवा’ का पंजाबी अनुवाद पढ़ा। जिसकी भरपूर प्रशंसा की गई।
विज्ञापन