फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Family of Spy accused denied allegations

हलवारा एयरबेस जासूसी मामला : आरोपी की पत्नी की दलील- पाकिस्तान से फंडिंग आती तो ऐसे हालात में न रहते 

Fri, 01 Jan 2021 03:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 01 Jan 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
Family of Spy accused denied allegations
आरोपी रामपाल और उसका परिवार। - फोटो : फाइल फोटो

लुधियाना के हलवारा एयरफोर्स स्टेशन जासूसी मामले में पुलिस ने पंजाब के गांव टूसे निवासी डीजल मैकेनिक रामपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में सामने आया कि रामपाल एयरफोर्स की खुफिया जानकारी पाकिस्तान में बैठे आईएसआई एजेंट अदनान को मुहैया करवा रहा था। उसके पिता भी हलवारा एयरफोर्स स्टेशन पर एमईएस ब्रांच में तैनात थे, अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वहीं उनका परिवार इन सभी आरोपों को गलत बता रहा है। परिवार का कहना है अगर पाकिस्तान से फंडिंग होती तो परिवार मुफलिसी में न रहता। 

विज्ञापन


गांव टूसे में अपने घर में बैठे रामपाल सिंह के पिता दूल्ला सिंह ने बताया कि उनका बेटा 2009 में सऊदी अरब गया था। वहां से 2012 में लौटा और फिर कुवैत चला गया था। वहां से 2015 में लौटा। पांच साल से वह इधर-उधर काम कर गुजारा चला रहा था। जनवरी 2020 में ठेकेदार की मदद से उसे हलवारा एयरफोर्स स्टेशन में डीजल मैकेनिक का काम मिल गया था। मार्च में लॉकडाउन के दौरान उसकी नौकरी चली गई। उसके बाद वह इधर-उधर काम कर गुजारा कर रहा था। 
विज्ञापन


आरोपी सुक्खा बाबा उनके गांव के दूसरे छोर पर रहता है। उन्होंने कभी दोनों को साथ नहीं देखा। दूल्ला सिंह के मुताबिक, उनका बेटा गांव के नाई के पास जाता था। उसकी दुकान सुक्खा बाबा के घर के पास है। तब शायद उनकी कोई बातचीत हुई हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर की रात को उनके बेटे को पुलिस उठाकर ले गई। उसका मोबाइल चेक किया गया। उनका बेटा अरब देशों में रहा है। उसके कई दोस्त पाकिस्तान समेत अन्य देशों के हैं लेकिन उसका संबंध आईएसआई के साथ नहीं हो सकता है। 


रामपाल सिंह की पत्नी हरजीत कौर ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता था। अगर उसके संबंध पाकिस्तान से होते और उसे फंड मिलता होता तो उनकी हालत ऐसी क्यों है। उनके दो बच्चे इस समय हलवारा पब्लिक स्कूल में पढ़ रहे हैं। एक साल से उनकी फीस नहीं दे पाए हैं। गांव की पंच कमलजीत कौर ने भी यही दावा किया कि रामपाल सिंह ऐसा काम नहीं कर सकता है। पूरा गांव मिलकर उसके खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करवाने के लिए हाईकोर्ट तक जाएगा। वह उसकी जमानत नहीं करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed