{"_id":"59416d644f1c1bad428b473b","slug":"family-of-gangster-raised-question-on-dabwali-encounter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर गैंगस्टारों के फर्जी एनकाउंटर का आरोप, परिजनों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर गैंगस्टारों के फर्जी एनकाउंटर का आरोप, परिजनों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
Updated Thu, 15 Jun 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
एनकाउंटर के बाद बरामद हथियार
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन पहले डबवाली के पास फरीदकोट पुलिस की घेराबंदी के बीच तीन नामी गैंगस्टरों के खुद को गोली मारकर सुसाइड करने के मामले में मृतकों के परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर प्रश्नचिह्न लगाया है। परिजनों ने पुलिस पर फर्जी तरीके से उनका एनकाउंटर करने का आरोप लगाया है। साथ ही राज्य सरकार से पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
मंगलवार को जिला फरीदकोट पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर डबवाली में एक आपरेशन के दौरान तीन गैंगस्टर जैतो निवासी कमलजीत सिंह बंटी ,गांव रोड़ीकपूरा निवासी जसप्रीत सिंह जंपी और फिरोजपुर निवासी निशान सिंह की ओर से खुद ही एक दूसरे को गोलियां मारकर आत्महत्या करने का दावा किया गया था। बुधवार को सिरसा (हरियाणा) के सरकारी अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद बंटी व जंपी के शवों को लेकर जैतो पहुंचे उनके परिवारों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए।
जंपी के ताया सुखचैन सिंह व बंटी के करीबी रिश्तेदार गुरविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने तीनों का फर्जी तरीके एनकाउंटर किया। पुलिस ने उनके सिरों पर गोलियां दागी, ताकि उनकी बचने की कोई उम्मीद ही न रहे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस पहले कहती रही कि इन्होंने जहर खा लिया है।
विज्ञापन
बाद में दावा किया उन्होंने पुलिस के घेरने पर खुद ही एक दूसरे को गोलियां मार ली। उधर दोनों गैंगस्टरों का बुधवार को ही जैतो व गांव रोड़ीकपूरा में अंतिम कर दिया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती भी की गई। डीजीपी सुरेश अरोड़ा का कहना पुलिस ने तीनों गैंगस्टरों के शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है। किसी को पुलिस कार्यवाही पर शक है तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बात स्पष्ट हो जाएगी।

तीन साल बाद घर लौटा बंटी का परिवार
मारे गए गैंगस्टरों की गाड़ी
जैतो के गैंगस्टर कमलप्रीत सिंह बंटी की पुलिस को लंबे अरसे के तलाश थी, जिसके चलते अक्सर पुलिस उसके आवास पर छापामारी करती रहती थी। पुलिस के डर की वजह से बंटी का परिवार पिछले तीन साल से घर को ताला लगाकर अज्ञात स्थान पर रहने लगा था।
मंगलवार को घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद ही जैतो लौटा। बंटी के पिता गुरजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि उनका बेटा फरार चल रहा था। उसके बारे में उन्हें भी कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस उन पर दबाव बनाए रखती थी, जिसकी वजह से उन्हें घर छोड़कर जाने को मजबूर होना पड़ा।