फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   corona effect: home isolation increasing numbers of stress patients

कोरोनाः परिवार के बीच भी एकांतवास दे रहा तनाव, 90% मरीज गुजर रहे हैं अकेलपन के स्टेस से

Tue, 18 Aug 2020 03:58 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 18 Aug 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
corona effect: home isolation increasing numbers of stress patients
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरोना महामारी के दौर में संक्रमण के बाद का बढ़ता मानसिक तनाव मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। ऐसी स्थिति से बचाव के लिए कम लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजने की सुविधा शुरू की गई है। लेकिन वहां भी परिवार के बीच एकांतवास में रहते हुए मरीज तनाव का शिकार हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में उन पर मानसिक के साथ ही शारीरिक दुष्प्रभाव भी पड़ रहा है।
विज्ञापन


अब ऐसे मरीजों की ऑनलाइन काउंसिलिंग कर उन्हें तनाव प्रबंधन के बारे में जानकारी दी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर समय रहते इन मरीजों को तनावमुक्त नहीं किया गया तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती है। मौजूदा समय में जीएमएसएच-16 के लगभग 250 मरीज होम आइसोलेशन में हैं जबकि डेढ़ सौ से ज्यादा होम आइसोलेशन पीरियड को पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन


एकांतवास का ऐसे पड़ रहा दुष्प्रभाव
जीएमएसएच-16 के मनोचिकित्सक डॉ. गिरधर का कहना है कि होम आइसोलेशन में परिवार के बीच होते हुए भी अलग रहने की स्थितियों के कारण मरीजों में तनाव बढ़ रहा है। सामान्य तनाव तो हमारे लिए अच्छा होता है और इससे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलता है लेकिन ज्यादा तनाव, नुकसानदेह बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह तब होता है जब हमें आगे कोई रास्ता नहीं दिखता। मरीज को घबराहट होती है और ऊर्जाहीन महसूस करता है। फिलहाल महामारी की चपेट में आने के बाद अनिश्चितता और उलझन है कि कब तक सब ठीक होगा। ऐसी स्थिति अकेलेपन में तनाव बढ़ा रहा है। इस तनाव का असर शरीर, दिमाग, भावनाओं और व्यवहार पर पड़ रहा है।

शरीर पर असर- बार-बार सिरदर्द, रोग प्रतिरोधक क्षमता का कम होना, थकान, और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव।
भावनात्मक असर - चिंता, गुस्सा, डर, चिड़चिड़पना, उदासी और उलझन।
दिमाग पर असर - बार-बार बुरे ख्याल आना। जैसे मेरी नौकरी चली गई तो क्या होगा, परिवार कैसा चलेगा। सही और गलत समझ ना आना, ध्यान नहीं लगा पाना।

काउंसलिंग में दी जा रही यह सलाह
मानसिक तनाव की स्थिति से बाहर निकलना बहुत जरूरी है वरना तनाव अंतहीन हो सकता है। डॉ. गिरधर के मुताबिक कुछ तरीकों से खुद को शांत रखा जा सकता है।
- खुद को मानसिक रूप से मजबूत करना जरूरी है। यह बात ठीक से समझनी होगी और विश्वास करना होगा कि सब कुछ फिर से ठीक होगा। बस धैर्य के साथ इंतजार करें।
- अपने रिश्तों को मजबूत करें। छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। मोबाइल पर ही सही पर एक-दूसरे से बातें करें, निगेटिव बातों पर चर्चा कम करें।

- अपनी दिनचर्या को बनाए रखें। इससे हमें एक उद्देश्य मिलता है और सामान्य महसूस होता है। हमेशा की तरह समय पर सोना, जागना, खाना-पीना और व्यायाम करें।
- एक महत्वपूर्ण तरीका यह है कि इस समय का इस्तेमाल अपनी हॉबी पूरी करने में करें। वह मनपसंद काम जो समय न मिलने के कारण आप न कर पाए थे। इससे आपको बेहद खुशी मिलेगी।
- अपनी भावनाओं को जाहिर कीजिए। अगर डर, उदासी है तो अपने अंदर छुपाएं नहीं बल्कि परिजनों या दोस्तों के साथ शेयर करें। जिस बात का बुरा लगता है, उसे पहचानें और जाहिर करें।

होम आइसोलेशन वाले मरीजों का मानसिक तनाव कम करने के लिए अस्पताल के मनोचिकित्सक समय-समय पर उनकी काउंसलिंग का तनाव से बचाव के तरीके बता रहे हैं।
- डॉ वीके नागपाल, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, जीएमएसएच-16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed