फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Family and fans very happy with Shubman Gill's century innings, father said - this is the expectation from you

शुभमन गिल की शतकीय पारी से परिवार और फैंस बेहद खुश, पिता बोले- आपसे यही उम्मीद

Tue, 23 Aug 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Family and fans very happy with Shubman Gill's century innings, father said - this is the expectation from you
चंडीगढ़। मोहाली के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में शतक जड़ते हुए 130 रन ठोक डाले। उनके धांसू प्रदर्शन से ट्राइसिटी के खिलाड़ी और फैंस काफी खुश हैं। शुभमन गिल के पिता लखविंदर गिल ने खुशी व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उनका बेटा आगे भी इसी तरह की प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेगा। उन्होंने कहा कि इस पारी से शुभमन का आत्मविश्वास बढ़ेगा और आगे भी अच्छे प्रदर्शन के लिए उन्हें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा।
विज्ञापन

शुभमन की मां कीरत कौर ने बताया कि उन्होंने बेटे की पूरी पारी को घर पर देखा। परिवार वाले कई सालों से बेटे की ऐसी पारी देखने की उम्मीद लगाए बैठे थे। आखिर आज बेटे की शानदार पारी देखकर काफी सकून मिला। लखविंदर गिल ने कहा कि बेटे ने वनडे में बेटे ने पहला शतक लगाकर परिवार को काफी खुशी दी है और वह आगे भी बेटे से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं।
विज्ञापन

ट्राइसिटी के क्रिकेट खिलाड़ियों में भरा जोश
शुभमन गिल की इस पारी ने ट्राइसिटी के युवा क्रिकेटर में जोश भर दिया है। युवा क्रिकेटरों का कहना कि भविष्य में वह भी शुभमन गिल की तरह टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। शहर के वरिष्ठ कोच हरीश शर्मा ने कहा कि शुभमन की जितनी भी तारीफ की जाए कम होगी। इस खिलाड़ी को पेस खेलना काफी पसंद है। शुभमन अगर ऐसी ही पारी खेलता रहा तो वह भारतीय टीम को स्थायी सदस्य बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टी-20 टीम के लिए बजाई घंटी
युवा बल्लेबाज एशिया कप में भारतीय टीम के साथ नहीं होगा लेकिन जिस तरह से जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने आखिरी वनडे में तेज पारी खेली उसे देखकर आने वाले समय के लिए चयनकर्ता टी-20 टीम में उनकी जगह पर विचार जरूर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed