फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Families of candidates busy campaigning in Haryana for loksabha election

Loksabha Election: हरियाणा में प्रचार में जुटे प्रत्याशियों के परिवार, कोई पति तो कोई बेटे के लिए मैदान में

Sat, 18 May 2024 04:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 18 May 2024 04:09 PM IST
सार

हरियाणा में 25 मई को मतदान होना है। ऐसे में प्रचार पीक पर है। कहीं प्रत्याशियों की पत्नी, बेटा व मां कमान संभाले हुए हैं तो कहीं तीसरी पीढ़ी भी प्रचार को धार देने में जुटी है। तपती गर्मी में परिवार के सदस्य अपनों को संसद पहुंचाने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं।

विज्ञापन
Families of candidates busy campaigning in Haryana for loksabha election
प्रचार में परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में मतदान के लिए केवल एक सप्ताह का समय बचा है, ऐसे में सभी प्रत्याशियों ने अपने परिवार को भी प्रचार में उतार दिया है। बड़े सियासी घराने ताऊ देवीलाल के परिवार की बात करें तो भाजपा की ओर से रणजीत चौटाला को हिसार से जिताने के लिए उनकी पत्नी उनके साथ रण में जुटी हैं। कार्यक्रमों के साथ-साथ वह रोड शो और घर घर जाने में वह रणजीत चौटाला के साथ नजर आती हैं। इसी प्रकार, जजपा की नैना चौटाला के लिए उनके बेटे दुष्यंत व दिग्विजय चौटाला, पति अजय चौटाला प्रचार कर रहे हैं। अंबाला से बंतो कटारिया के समर्थन में बहू, भाई और बहन भी प्रचार में लगे हैं।
विज्ञापन


रोहतक : दीपेंद्र की मां और अरविंद की पत्नी
रोहतक लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र डुड्डा की जीत के लिए मां आशा हुड्डा प्रचार कर रहीं हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में वह जा-जाकर दीपेंद्र के लिए वोट मांग रही हैं। वहीं, रोहतक से ही भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा की जीत के लिए उनकी पत्नी डाॅ. रीटा शर्मा प्रचार कर रही हैं। शहर में होने वाली जनसभाओं में वह लगातार शामिल हो रही हैं।
विज्ञापन


सोनीपत : तीनों को भाई, बेटों व भतीजों का साथ
सोनीपत सीट से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के परिजन भी उनके लिए प्रचार में जुटे हुए हैं। सोनीपत में भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली की पत्नी गीता, भाई माईराम कौशिक व बेटे संदीप प्रचार से लेकर कार्यालय संभाल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के भाई परशुराम, सदानंद व भतीजा अंकित प्रचार में महती भूमिका निभा रहे हैं। इनेलो प्रत्याशी अनूप दहिया की पत्नी मूर्ति देवी, बेटे विकास दहिया भी प्रचार की डोर संभाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र : नवीन के लिए 84 साल की मां, डॉ. गुप्ता का पूरा कुनबा
प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में से एक कुरुक्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के समर्थन में पत्नी शालू और उनका बेटा वेंकटेश खूब मेहनत कर रहे हैं। इनके अलावा, नवीन जिंदल की मां 84 वर्षीय सावित्री जिंदल खुद कार्यक्रमों में जाकर नवीन के लिए समर्थन मांग रही हैं। यहीं से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के लिए पत्नी सुमित्रा गुप्ता, बेटी मनीषा गुप्ता, बेटा भारत गुप्ता, भाई राजेश गोयल, रत्नलाल गर्ग, महावीर प्रसाद गुप्ता, भतीजा सत्यपाल गुप्ता और वीरेंद्र गर्ग प्रचार में जुटे। इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला के लिए बेटे अर्जुन चौटाला ने ताकत झोंक रखी है। अर्जुन चौटाला पिछली बार यहां से खुद प्रत्याशी थे, लेकिन इस बार उनकी भूमिका बदली हुई है।

करनाल : सीएम सैनी की पत्नी ने संभाला मोर्चा
करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जीत की जिम्मेदारी दो नारियों पर है। सीएम सैनी की पत्नी सुमन सैनी और करनाल की दो बार की मेयर रेणु बाला गुप्ता ने प्रचार की कमान संभाल रखी है। पिछले एक माह से दोनों महिला नेताओं ने करनाल की गली-गली नाप रही हैं और नाराज कार्यकर्ताओं को भी साधने की कोशिश की है। दोनों ही नेता सुबह 5 बजे उठती हैं और सुबह कार्यक्रम तय करके 8 बजे से फिर से प्रचार में जुट जाती हैं। रात 10 बजे तक कार्यक्रम करने के बाद रात 12 बजे तक दोनों नेता अगले दिन के कार्यक्रम और रणनीति तय करती हैं। वहीं, कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा के भाई हितेश बुद्धिराजा और पिता लाजपत राय संग परिवार के अन्य सदस्य भी प्रचार करते दिखाई दे रहे हैं। इनके अलावा, उनके सहपाठी व पूर्व प्रोफेसर भी समर्थन मांग रहे हैं। एनसीपी प्रत्याशी मराठा वीरेंद्र वर्मा के प्रचार की कमान भी बेटे वरुण मराठा ने संभाली हुई है। वह युवाओं को साधने की कोशिश में हैं।

अंबाला : यहां सबसे ज्यादा दिखाई पड़ रहे रिश्तेदार
अंबाला में भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ उनके जेठ सुरेश कटारिया प्रचार को जा रहे हैं। इसके अलावा बंतो कटारिया की पुत्र वधू निधि, बहन बलवंती कटारिया, सुमन रंगा, भाई सुरेश, रमेश, देवर सुभाष आदि परिजन भी प्रचार में जा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी के पिता पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना विभिन्न रैलियों में बेटे का साथ देते दिखाई दे रहे हैं। जननायक जनता पार्टी से प्रत्याशी किरन पुनिया के प्रचार में उनके दोनों बेटे कनिष्क, क्षितिज और रिश्तेदारों में जीजा सुनिल पुनिया, रमेश, गुरुग्राम से आए चाचा एडवोकेट जगदीश, बड़े चाचा का बेटा सतीश घरौंडा के पास गांव से आया।


गुरुग्राम : राव के लिए बेटी उतरीं
गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव भी चुनाव प्रचार में दिन-रात एक किए हुए हैं। आरती राव विगत करीब डेढ़ माह से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। विशेष रूप से वह ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं को साधने की कोशिश कर रही हैं। सुबह 8:00 बजे अपने आवास पर कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारी से चाय पर चर्चा करते हुए वह प्रतिदिन अपने पूर्व निर्धारित किए गए कार्यक्रमों की जानकारी लेती हैं। 9:30 से 10:00 के बीच वह अपने कार्यक्रमों में मतदाताओं को साधने के लिए घर से निकाल लेती हैं। दिनभर में वह विभिन्न ग्रामीण इलाकों में जाकर करीब एक दर्जन कार्यक्रम और जनसभाओं को संबोधित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed