बजट सत्र: हरियाणा में पांच गुना बढ़े दुष्कर्म के झूठे मामले, सरकार ने सदन पटल पर रखा ब्योरा
2014 में 944 मामले थे, जो 2021 में बढ़कर 1546 हो गए हैं। सामूहिक दुष्कर्म के मामले 2014 में 206 थे, जो 2021 में कम होकर 176 रह गए। सात साल में इन मामलों में लगातार कमी आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में दुष्कर्म के मामलों में लगातार वृद्धि हुई है। सामूहिक दुष्कर्म के मामलों के साथ ही आरोपियों को सजा दिलाने का ग्राफ गिरा हैं। प्रदेश में दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म के झूठे मामले भी सामने आए हैं। 2021 में गुरुग्राम व फरीदाबाद में सबसे अधिक दुष्कर्म हुए हैं। गृह मंत्री अनिल विज ने 2014 से 2021 तक के दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म के मामलों का पूरा ब्योरा सदन पटल पर रखा। निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने सरकार अतारांकित सवाल में यह जानकारी मांगी थी।
आंकड़ों के अनुसार झूठे मामले पांच गुना तक बढ़े हैं। पुलिस ने जांच के बाद इन्हें रद्द कर दिया। 2017 में दो व 2021 में एक महिला पुलिस कर्मचारी ने एक मामला दुष्कर्म का दर्ज कराया। 2014 में 944 मामले थे, जो 2021 में बढ़कर 1546 हो गए हैं। सामूहिक दुष्कर्म के मामले 2014 में 206 थे, जो 2021 में कम होकर 176 रह गए। सात साल में इन मामलों में लगातार कमी आई है।
पुलिस जांच के बाद 2014 में दुष्कर्म के 156 व सामूहिक दुष्कर्म के 56, 2015 में दुष्कर्म के 204, सामूहिक दुष्कर्म के 65, 2016 में दुष्कर्म के 224, सामूहिक दुष्कर्म के 57, 2017 में दुष्कर्म के 298, सामूहिक दुष्कर्म के 58, 2018 में दुष्कर्म के 436, सामूहिक दुष्कर्म के 72, 2019 में दुष्कर्म के 484 व सामूहिक दुष्कर्म के 80, 2020 में दुष्कर्म के 504 व सामूहिक दुष्कर्म के 76, 2021 में दुष्कर्म के 628 व सामूहिक दुष्कर्म के 77 केस झूठे निकले।
दर्ज मामलों में आरोपियों को सजा दिलाने का ग्राफ लगातार नीचे गिरा है। 2014 में दुष्कर्म के मामलों में 151 आरोपियों को सजा दिलाई गई। 2021 में सिर्फ एक आरोपी को सजा हुई। सामूहिक दुष्कर्म के मामलों में 2014 में 19 आरोपियों को सजा मिली, जबकि 2021 में यह आंकड़ा शून्य रहा।
2021 में गुरुग्राम व फरीदाबाद में सर्वाधिक दुष्कर्म
| जिला | दुष्कर्म | सामूहिक दुष्कर्म |
| गुरुग्राम | 212 | 10 |
| फरीदाबाद | 135 | 09 |
| करनाल | 125 | 05 |
| पानीपत | 110 | 16 |
| यमुनानगर | 106 | 15 |
| हिसार | 98 | 02 |
| सोनीपत | 87 | 06 |
| कुरुक्षेत्र | 71 | 05 |
| रोहतक | 65 | 02 |
| रेवाड़ी | 63 | 06 |
| अंबाला | 56 | 05 |
| चरखी दादरी | 13 | 01 |
| हांसी | 16 | 05 |
| नारनौल | 28 | 06 |
| फतेहाबाद | 31 | 05 |
| पंचकूला | 36 | 03 |
| जींद | 37 | 08 |
| पलवल | 37 | 19 |
| झज्जर | 38 | 07 |
| सिरसा | 40 | 10 |
| कैथल | 47 | 03 |
| मेवात | 48 | 20 |
| भिवानी | 47 | 08 |
दुष्कर्म के मामले
| वर्ष | दुष्कर्म | सामूहिक दुष्कर्म |
| 2014 | 944 | 206 |
| 2015 | 839 | 190 |
| 2016 | 802 | 177 |
| 2017 | 955 | 165 |
| 2018 | 1178 | 189 |
| 2019 | 1360 | 165 |
| 2020 | 1211 | 160 |
| 2021 | 1546 | 176 |
इन मामलों में जांच पूरी
- वर्ष दुष्कर्म सामूहिक दुष्कर्म
- 2014 944 206
- 2015 839 190
- 2016 801 177
- 2017 955 165
- 2018 1173 188
- 2019 1344 165
- 2020 1192 156
- 2021 1348 152
इन मामलों में आरोप पत्र दायर
- वर्ष दुष्कर्म सामूहिक दुष्कर्म
- 2014 765 139
- 2015 623 122
- 2016 564 115
- 2017 646 100
- 2018 726 116
- 2019 843 82
- 2020 676 77
- 2021 717 74
ऐसे घटा सजा का ग्राफ
- वर्ष दुष्कर्म सामूहिक दुष्कर्म
- 2014 151 19
- 2015 108 20
- 2016 91 20
- 2017 84 13
- 2018 48 08
- 2019 28 01
- 2020 03 01
- 2021 01 00