फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   False accusation of harassment in Sanskrit college: DSP

संस्कृत महाविद्यालय में उत्पीड़न के आरोप झूठे : डीएसपी

Fri, 15 Aug 2014 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Fri, 15 Aug 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
False accusation of harassment in Sanskrit college: DSP
श्रीजयराम संस्कृत महाविद्यालय के हॉस्टल में छात्र के उत्पीड़न का मामला झूठा पाया गया है। मेडिकल जांच में इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


जिस कथित छात्र ने 9 लोगों पर कुकर्म का आरोप लगाया था वह झूठा साबित हो रहा है। कुरुक्षेत्र मुख्यालय के डीएसपी सतीश गौतम एवं केयू थाना के प्रभारी देर शाम श्री जयराम आश्रम पहुंचे और उन विद्यार्थियों से भी पूछताछ की जिन पर कथित छात्र ने आरोप लगाए थे।

यहां डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया जो तथ्य सामने आए हैं, उससे प्रतीत होता ये कि ये आरोप किसी साजिश के तहत लगाए हैं।

उन्होंने बताया कि हिसार वासी जिस युवक ने पुलिस को कुकर्म की शिकायत की थी। उसका पुलिस ने मेडिकल कराया है। मेडिकल जांच में पता चला है कि उसके साथ किसी तरह का उत्पीड़न नहीं हुआ है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हिसार वासी एक युवक के मामा ने  पुलिस अधीक्षक अश्विनी शैणवी को लिखित शिकायत में बताया था कि उसका भांजा श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका दाखिला 9 अगस्त को कराया गया था लेकिन 11 अगस्त को हॉस्टल के कमरा नंबर-15 में 9 लोगों ने उसके साथ कुकर्म किया और निर्ममता से पिटाई की।

उधर, पुलिस ने श्रीजयराम संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य रणवीर शर्मा एवं स्टाफ के अलावा अध्ययनरत विद्यार्थियों से पूछताछ के अलावा रिकॉर्ड की जांच की।

जिसमें उक्त कथित छात्र का इस शिक्षण केंद्र में कहीं भी ऐसा रिकॉर्ड नहीं था जिसके आधार पर उसने श्रीजयराम संस्कृत महाविद्यालय का विद्यार्थी बताया था।

झूठे आरोपों और मीडिया में दिए बयानों पर संस्था के ट्रस्टी खासे गुस्से में हैं। इनका कहना है कि मीडिया ने संस्था के किसी भी प्रतिनिधि का बगैर पक्ष लिए संस्थान की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है।

गुरुवार को वरिष्ठ अधिवक्ता कुरुक्षेत्र बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव केके कौशिक, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय सचिव खरैती लाल सिंगला, श्रीजयराम शिक्षण संस्थान लोहार के संस्थापक  टेक सिंह, हरिद्वार आश्रम के प्रबंधक श्याम सुंदर, सतबीर शर्मा, जयपाल, रोहित शर्मा एवं व अन्य कई लोगों का प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक अश्विनी शैणवी से मिला।

उन्होंने इस षड्यंत्र में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि मामले में आरोपी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। जाएगा।


वहीं नगर के उद्योगपति केके गर्ग, राजेंद्र सिंगला, श्रवण गुप्ता,कुलवंत सैनी तथा अन्य लोगों ने इस घटनाक्रम की निंदा करते हुए कहा कि श्रीजयराम संस्था का समाजसेवा के क्षेत्र में अहम योगदान है और देश के कई राज्यों में धार्मिक, शिक्षण और चिकित्सा केंद्र और अन्नक्षेत्र चलाए जा रहे हैं। उधर, जब छात्र व उसके परिजनों से संपर्क करना चाहा तो इन्होंने मोबाइल फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed