फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fake sub inspector arrested in Pathankot

पुलिस में भर्ती होने का था शौक, वर्दी सिलवा 10 वीं फेल बन गया सब इंस्पेक्टर, करने लगा ये काम

Fri, 14 Jun 2019 01:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Jun 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
Fake sub inspector arrested in Pathankot
सांकेतिक तस्वीर

पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले नकली सब इंस्पेक्टर को सुजानपुर पुलिस ने काबू किया है। नकली इंस्पेक्टर बने गांव मंगियाल निवासी रोहित शर्मा ने सुजानपुर के युवक से बतौर हवलदार भर्ती कराने के नाम पर 50 हजार रुपये ठगे और 50 हजार की दूसरी किस्त लेने आए आरोपी रोहित को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। 

विज्ञापन


नकली सब इंस्पेक्टर को पकड़ाने वाले परिवार की पहचान पुलिस ने गुप्त रखी है। डीएसपी आसवंत सिंह और एसएचओ दलविंद्र शर्मा ने बताया कि रोहित ने कुछ दिन पहले सुजानपुर निवासी परिवार से संपर्क किया और कहा था कि वह उनके बेटे को पुलिस में भर्ती करवा देगा, उसने परिवार से हवलदार भर्ती करवाने के लिए 8 लाख और सब इंस्पेक्टर भर्ती करवाने के नाम पर 26 लाख की डिमांड की। 
विज्ञापन


परिवार ने 26 लाख न होने की बात कही तो उसने कहा कि 6 लाख में हवलदार भर्ती करवा दूंगा पर 50 हजार एडवांस दो उसके बाद कागजी कार्रवाई शुरू होगी। 38 हजार लेकर आरोपी चला गया तो परिवार ने उक्त युवक के बारे अपने परिचित से बात की तो उसने ठगी की संभावना जता पुलिस को जानकारी देने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इसी दौरान रोहित भर्ती करवाने वाले युवक के सारे सर्टिफिकेट ले चुका था और दूसरी किस्त लेने के लिए बुधवार को परिवार के पास पहुंचा तो पहले से ट्रैप लगाकर बैठी सुजानपुर पुलिस ने रोहित को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के घर से वर्दी, दो मोबाइल तथा ट्रंक में रखे सर्टिफिकेट बरामद किए। उसके पिता तथा भाई लुधियाना में कार्य करते हैं। 

10वीं फेल रोहित ने सरना में सिलवाई थी पुलिस की वर्दी
एसएचओ दलविंद्र शर्मा ने बताया कि रोहित शर्मा 2015 में दसवीं में फेल हो गया था। उसे पुलिस में भर्ती होने का शौक था। उसने 20 दिन पहले पुलिस की वर्दी सरना से सिलवाई, बेल्ट और टोपी पठानकोट से खरीदी तथा शूज भी तैयार कराए। इसके बाद उसने पुलिस वर्दी में अपनी फोटो सोशल मीडिया के जरिये अपने दोस्तों को भेजी। 

आरोपी ने अपने परिवार को भी विश्वास दिलवा दिया कि वह सच में सब इंस्पेक्टर भर्ती हो गया है। वहीं इसके मन में पैसा बनाने की योजना आई और इसने नौकरी लगाने के नाम पर झांसा देना शुरू किया। उसके किसी मित्र ने अपने परिचित को बताया कि उसका दोस्त पंजाब पुलिस में नौकरी लगवा सकता है। जिस पर रोहित शर्मा ने सुजानपुर में रहने वाले लड़के के परिवार से संपर्क किया और पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed