{"_id":"5bd1e1d0bdec22695176a342","slug":"fake-rpf-sp-cheated-many-girls-in-different-districts-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथलाः फर्जी एसपी के ठाठ देखकर दंग रह गए सब, 27 साल की उम्र में कर ली चार शादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथलाः फर्जी एसपी के ठाठ देखकर दंग रह गए सब, 27 साल की उम्र में कर ली चार शादियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब)
Updated Fri, 26 Oct 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दो गनमैन के साथ भारत सरकार लिखकर स्कार्पियों में ठाठ-बाठ से लोगों को ठगने वाला फर्जी एसपी रसिया भी निकला है। फर्जी एसपी ने खुद को कुंवारा बताकर अलग-अलग जिलों की चार युवतियों से शादी कर ली। जिसका खुलासा सीआईए स्टाफ की गहन पूछताछ में हुआ है। उधर, पुलिस की ओर से आरोपियों एसपी सुरजीत सिंह माहला और उसके पिता महल सिंह को अदालत में पेश किया गया तो न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरिंदर चांद ने बताया कि फर्जी आरपीएफ का एसपी बताकर सुरजीत सिंह माहला ने न केवल बेरोजगार युवाओं को अपनी ठगी का शिकार बनाया। बल्कि अपने ठाठ-बाठ और रुतबे के दम पर खुद को कुंवारा बताकर चार युवतियों से शादी भी कर ली। इस पर धोखाधोड़ी के तीन, धोखा देकर शादियां करने व दहेज उत्पीड़न के दो और एक्सीडेंट में एक व्यक्ति के मौत का मामला दर्ज है। वहीं थाना सिटी संगरूर में नाजायज असलहा रखने के आरोप में केस दर्ज है।
विज्ञापन
आरोपी सुरजीत सिंह माहला को फिरोजपुर और जलालाबाद की पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेने आ रही है। इन दोनों ठग पिता-पुत्र को सीआईए स्टाफ की पुलिस ने रिमांड लेने के लिए अदालत में पेश किया, लेकिन न्यायलय ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। किराये की स्कार्पियो गाड़ी हिसार की बताई जा रही है। जिसे सुरजीत सिंह माहला खुद ही चलाकर कपूरथला लाया था।
विज्ञापन