फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fake offer letter from Kuwaiti company handed over, cheated of Rs 1.10 lakh

Chandigarh News: कुवैत की कंपनी का फर्जी ऑफर लेटर थमा, ठगे 1.10 लाख

Thu, 26 Dec 2024 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Fake offer letter from Kuwaiti company handed over, cheated of Rs 1.10 lakh
चंडीगढ़। सेक्टर-22 स्थित यूअर इमिग्रेशन कंपनी ने हरियाणा के यमुनानगर जिले के तेलीपुरा गांव निवासी एक व्यक्ति को कुवैत में वर्क वीजा पर विदेश भेजने का झांसा देकर 1.10 लाख रुपये ठग लिए। बाकायदा कंपनी की ओर से उसे कुवैत की एक फर्जी कंपनी का जॉब ऑफर लेटर भी दिया गया जबकि इस नाम से कोई कंपनी ही रजिस्टर्ड नहीं थी। पैसे वापस मांगे तो देने से भी इन्कार कर दिया। पुलिस काे शिकायत के आधार पर सेक्टर-17 थाने में कंपनी संचालक सहित अन्य स्टाफ के खिलाफ भी धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सतीश कुमार ने बताया कि उसने मार्च 2024 में सोशल मीडिया में यूअर इमिग्रेशन कंपनी का एक विज्ञापन देखा था, जिसमें उन्होंने विदेश में वर्क वीजा पर नौकरी लगवाने की बात दी हुई थी। उसने विज्ञापन में दिए हुए नंबर पर फोन संपर्क किया तो पूजा नाम की युवती से बातचीत हुई, जिसने एक सप्ताह के अंदर उसे दस्तावेज लेकर कंपनी के ऑफिस चंडीगढ़ बुलाया गया। इसके बाद वह सेक्टर-22सी स्थित एससीओ नं. 2935-36 सेकेंड फ्लोर पर यूअर इमिग्रेशन प्रोफेशनल नाम की कंपनी ऑफिस में पहुंचा। 16 मार्च को उसकी मुलाकात कंपनी में पूजा से हुई और उसने कहा कि 30 दिनों में वह से कुवैत की कंपनी में जाॅब ऑफर लेटर के साथ विदेश भेज देंगे। इसके लिए उससे करीब डेढ़ लाख रुपये मांगे गए और किस्तों में उसने 1.10 लाख रुपये कंपनी के अलग-अलग खातों में ट्रांसफर भी कर दिए। उसे कुछ दिन बाद दिल्ली साउथ एक्सटेंशन में मेडिकल करवाने के लिए कहा गया और जब वह दोस्त के साथ वहां पहुंचा तो उसका मेडिकल करने से इन्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

कंपनी ने पैसे लेकर थमा दिया फर्जी कंपनी का लेटर
इसके बाद वह वापस कंपनी ऑफिस में आया तो यहां संचालक रमन सिंह ने बताया कि उसका अभी कुवैत की कंपनी द्वारा जॉइनिंग लेटर जारी नहीं किया गया है। इसी कारण उसका दिल्ली में मेडिकल नहीं हुआ। 3 जून को वह फिर से कंपनी के ऑफिस चंडीगढ़ पहुंचा और रमन सिंह ने उसे सेक्टर-20 स्काई स्टार डायग्नोस्टिक सेंटर में मेडिकल करवाने के लिए कहा गया। यहां पहुंचने पर उसका मेडिकल कर दिया गया और लौटने पर उसे कुवैत की एक कंपनी का जॉब ऑफर का लेटर दे दिया, लेकिन बाद में पता चला कि वह फर्जी है। इसके चलते उसने कंपनी संचालकों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई, जिसके आधार पर अब सेक्टर-17 थाने में रमन सिंह, पूजा, श्रेया व आनंद सहित अन्य के खिलाफ आईपीसी एक्ट 406, 467, 468, 471, 120बी और इमिग्रेशन एक्ट-24 के तहत केस दर्ज किया गया है।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed