{"_id":"5e89090c8ebc3e774f34f13e","slug":"fake-messages-were-running-on-social-media-case-on-36-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर चला रहे थे फर्जी मैसेज, 36 लोगों पर हुआ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर चला रहे थे फर्जी मैसेज, 36 लोगों पर हुआ केस दर्ज
Sun, 05 Apr 2020 03:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 05 Apr 2020 03:54 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर फर्जी मैसेज वायरल करना लोगों को भारी पड़ गया है। हरियाणा पुलिस ने 36 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा लॉकडाउन की उल्लंघना करने पर 1141 एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है और 1655 लोग गिरफ्तार हो गए हैं।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि कोविड-19 के बारे में सोशल मीडिया पर फर्जी, भ्रामक और असत्य जानकारी प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। ऐसे सभी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने आमजन को सलाह देते हुए कहा कि वे न तो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर असत्यापित जानकारी पोस्ट करें और न ही दूसरों को व्हाट्सएप, फेसबुक मैसेंजर आदि मैसेजिंग एप्स पर फॉरवर्ड करें,क्योंकि इससे वे परेशानी में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लाकॅडाउन को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस द्वारा अब तक सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में 1141 एफआईआर दर्ज कर 1655 व्यक्तियों को काबू किया जा चुका है।
चूंकि अभी लॉकडाउन जारी है, इसलिए उल्लंघन के आरोप में 5750 वाहनों को जब्त कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 7 करोड 11 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विर्क ने कहा कि लॉकडाउन अवधि के दौरान हरियाणा पुलिस के सभी अधिकारी और जवान सक्रिय रूप से अपनी डयूटी निभाते हुए कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लोगों को घरों में बने रहने के लिए जागरूक और प्रोत्साहित कर रहे हैं।