फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fake candidate who took money to appear in exam for government jobs arrested

Chandigarh News: सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षा में पैसे लेकर बैठने वाला फर्जी अभ्यर्थी काबू

Tue, 26 Sep 2023 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Fake candidate who took money to appear in exam for government jobs arrested
चंडीगढ़। पुलिस ने सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं में फर्जी अभ्यर्थी के रूप में बैठने वाले एक शातिर को गिरफ्तार किया है। वह बीते 30 अप्रैल को पंजाब विश्वविद्यालय में आयोजित चंडीगढ़ प्रशासन में जूनियर टेक्नीशियन की परीक्षा में बैठा था। अपराध शाखा के डीएसपी उदय पाल ने बताया कि मामले में फर्जी अभ्यर्थी समेत वास्तविक अभ्यर्थी को भी पकड़ लिया गया है। इन दोनों को रिमांड पर लिया गया है। इन्हें मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने वास्तविक अभ्यर्थी कैथल के नवीन कुमार और फर्जी अभ्यर्थी पवन को पकड़ा है। पवन कुमार (36) कैथल के डाकखाने में स्थायी डाकिया था। पवन को इससे पहले हरियाणा पुलिस ने एक मामले में गिरफ्तार किया था। उसे बीते 22 सितंबर को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। पूछताछ के बाद 24 सितंबर को नवीन की गिरफ्तारी की गई। जांच में सामने आया है कि पवन कुमार ने फर्जी अभ्यर्थी के रूप में एडमिट कार्ड पर अपनी फोटो लगाई थी। वहीं, अपने ही फिंगर प्रिंट और दस्तखत उत्तर पुस्तिका पर इस्तेमाल किए थे। पुलिस परीक्षा में भी बैठा था आरोपी
विज्ञापन

शिकायतकर्ता यूटी प्रशासन के सेक्टर-9 स्थित इलेक्ट्रिकल इकाई नंबर तीन के एक्सईएन दिनेश टंडन ने कहा था कि पंजाब विश्वविद्यालय के यूआईएएमएस से प्राप्त रिकॉर्ड से पता चला था कि अभ्यर्थी नवीन कुमार ने परीक्षा में धोखाधड़ी की है। इस पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। वहीं, वास्तविक अभ्यर्थी नवीन कुमार (31) भी कैथल का रहने वाला है। पवन कुमार इससे पहले दिल्ली पुलिस की बीकानेर में आयोजित कांस्टेबल परीक्षा और पटियाला में एसएससी एमटीएस परीक्षा के अलावा चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिकल इकाई में पहुंचा था। उसे संशय था कि वह परीक्षा उत्तीर्ण कर पाएगा या नहीं। हालांकि, इन परीक्षाओं में वास्तविक अभ्यर्थियों से प्रत्येक परीक्षा में बैठने के उसने दो-दो लाख रुपये वसूले थे। जूनियर टेक्नीशियन पद की परीक्षा के लिए एडवांस में उसने 50 हजार रुपये लिए थे। हालांकि, वह परीक्षा में फेल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed